क्या बेनजीर को पता था हत्या की साजिश का?
क्या बेनजीर भुट्टो को आभास था कि उनकी मौत की साजिश रची जा रही है? खुद बेनजीर की ओर से भेजे गए मेल से इस बात की पुष्टि होती है कि पाकिस्तान वापसी के बाद बेनजीर को यह आशंका सता रही थी कि उनकी हत्या हो सकती है. यह ई-मेल बेनजीर ने अमेरिकी मीडिया को इस नोट के साथ भेजा किया था कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसे जारी कर दिया जाए.
उल्लेखनीय है कि भुट्टो की हत्या के तुरंत बाद अमेरिकी मीडिया ने अक्टूबर में स्वागत रैली के दौरान हुए हमले के बाद भुट्टो द्वारा भेजे गए एक ई-मेल को भी जारी कर दिया जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर उनकी हत्या की जाती है तो इस ईमेल को जारी कर दिया जाए.
बेनजीर ने मार्क सीगल को यह ई-मेल भेजा था जिसे एक टीवी चैनल के पत्रकार वोल्फ ब्लिटजर ने जारी किया. इस ई-मेल में भुट्टो ने लिखा था कि उनकी हत्या होती है तो मुशर्रफ उसके जिम्मेदार होंगे. मुशर्रफ पर आरोप लगाते हुए भुट्टो ने लिखा था कि उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं किए गए हैं और इसका नतीजा उनकी हत्या भी हो सकती है.
सीगल ने चैनल को बताया कि भुट्टो ने अपनी कड़ी सुरक्षा के लिए चार कार-पुलिस और बमनिरोधी उपकरणों की मांग की थी जो उन्हें उपलब्ध नहीं कराए गए.












Click it and Unblock the Notifications