अलकायदा ने की बेनजीर की हत्या: जदी
वाशिंगटन 28 दिसंबर: दुर्दांत आतंकवादी संगठन अलकायदा ने बेनजीर भुट्टो को अमेरिका की सहयोगी बताते हुए उनकी नृशंस हत्या की जिम्मेदारी ली है, तथा इस हत्याकांड को अपनी सबसे बड़ी विजय बताया है.
इटली की एक समाचार एजेंसी को दिए गए अपने बयान में अलकायदा के प्रवक्ता अबू अल जदी ने कहा है कि बेनजीर और मुशर्रफ दोनों ही अलकायदा के विरुद्ध संघर्षरत थे तथा अमेरिका के कहने पर मुजाहिदीनों को नष्ट करने में लगे थे इसलिए बेनजीर को मौत के घाट उतार दिया गया.
जदी ने कहा कि बेनजीर की हत्या करने वाला आतंकवादी, कुख्यात आतंकी संगठन लश्करे-जहाँगवी का सदस्य था. हालांकि इस हत्या के फौरन बाद यह आशंकाएं जताई गई थीं कि यह आतंकवादी तालिबान का सदस्य बैतुल्लाह मसूद था जोकि पहले भी बेनजीर को जान से मारने की धमकियाँ दे चुका था.
वहीं अमेरिका में एफबीआई तथा होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के बुलेटिन में इस्लामी संगठनों की वेबसाइटों को उद्धृत करते हुए कहा गया है कि अलकायदा ने बेनजीर की हत्या की जिम्मेदारी ली है.
इस बुलेटिन में एक सुरक्षा बल एजेंसी के अफसर को उद्ध्रत करते हुए कहा गया है इस अफसर ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि भुट्टो की हत्या की साजिश अलकायदा के उपप्रमुख अल जवाहिरी ने रची है.












Click it and Unblock the Notifications