बेनजीर की हत्या पर भारत ने शोक जताया
नई दिल्ली, 28 दिसम्बरः राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इस आतंकवादी कार्रवाई की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है.
प्रतिभा पाटिल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि बेनजीर की हत्या केवल पाकिस्तान के लिए ही नहीं इस पूरे क्षेत्र के लिए त्रासद घटना है. दुख की इस घड़ी में हम पाकिस्तान की जनता के साथ हैं.
शोक संदेश में पाटिल ने कहा कि उन्हें बेनजीर की हत्या की खबर सुनते ही गहरा सदमा लगा1 पाकिस्तान की जनता ने अपना एक महत्वपूर्ण नेता खो दिया है. उनकी हत्या से आतंकवाद की चुनौती हमारे सामने एक बार फिर खडी हो गयी है और समाज की स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है.












Click it and Unblock the Notifications