मुंबई को अंतरराष्ट्रीय विकास केन्द्र के रुप में विकसित करे.देशमुख
नयी दिल्ली 19 दिसम्बर.वार्ता.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने केन्द्र सरकार से मुंबई को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केन्द्र..आईएफसी..के रुप में विकसित करने का अनुरोध किया है
श्री देशमुख आज यहां राष्ट्रीय विकास परिषद.एनडीसी.की 54 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे1उन्होंने कहा कि इस संबंध में श्री पर्सी मिस्त्री की अध्यक्षता में नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को पेश कर दी है ् जिसमें सडक ्पानी ्बिजली ्आवास और कार्यालय परिसर के साथ.साथ बेहतर शिक्षा संस्थान ्मनोरजन और शॉपिंग जैसी सामाजिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है
उन्होंने कहा कि पर्सी समिति ने अनुमान जाहिर किया है कि विदेशों से वित्तिय सेवा हासिल करने के लिये भारतीय कंपनियां भारी पंूजी लगा रही हैं और अगर आईएफसी चालू करने में अनावश्यक देरी की गई तो यह परियोजना ही फिजूल हो जायेगी क्योंकि इस बीच एशिया में दूसरे वित्तीय केन्द्र विकसित हो रहे हैं1 श्री देशमुख ने महाराष्ट्र के लिये एक लाख 27 हजार 538 करोड रुपयेकी 11 वीं पंचवर्षीय योजना बनायी है जो दसवीं योजना से दोगुनी से ज्यादा की है जिसमें कृष.िशिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के आवंटन में वृध्दि प्रस्तावित है 1 उन्होंने केन्द्र सरकार से क्षेत्रीय विकास में हो रहे कथित असंतुलन को दूर करने के उद्देश्य से राज्य के पिछडे विदर्भ.मराठवाडा. और शेष महाराष्ट्र के लिये अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की मांग की
उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 371 के तहत राष्ट्रपति ने राज्य में तीन क्षेत्रों विदर्भ.मराठवाडा.और शेष महाराष्ट्र के लिये विकास बोर्ड का गठन किया है
प्रमोद.सुरेश.प्रभु 134
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications