उ.प्र. के बडे राजनेता पर फिदायीन हमले की फिराक में हैं लश्कर

लखनऊ 19 दिसम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के एक अतिविशिष्ट राजनेता पर फिदायीन हमले की आशंका के बारे में राज्य एवं केन्द्रीय की खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद प्रदेश की पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है

हालांकि पुलिस के आला अधिकारी ऐसी किसी सतर्कता की पुष्टि नहीं कर रहे लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक अतिविशिष्ट राजनेता पर निगाह रखने के लिए कहा है1 सूत्रों के अनुसार वह मुख्यमंत्री मायावती है उनके बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश के एक शहर से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर.ए.तोएबा के दो फिदायीनोंके बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का पता चलने के बाद चेतावनी दी

सूत्रों ने बताया कि नेपाल की सीमा से दो फिदायीन राज्य में प्रवेश कर चुके हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है1 उन्होंने बताया.. सुनियोजित हमले के लिए आतंकियों को उच्च शक्ति के विस्फोटक से लैस बेल्ट भी मुहैया कराए गए हैं1. टेलीफोन पर हुई बातचीत के मुताबिक हमले के दौरान बेल्ट बम का प्रयोग करने की योजना है जिसमें विस्फोट करनेका ट्रिगर भी लगा हुआ है

प्रदेश की राजधानी में गत माह गिरफ्तार किए गए जैश.ए.मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के बाद दूसरी बार ऐसी सतर्कता की बात कही जा रही है जिसके बाद मीडिया ने दावा किया था कि ये आतंकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करने वाले थे

सूत्रों के मुताबिक गत 23 नवम्बर को राज्य के तीन शहरों में हुए बम विस्फोटों के बाद सभी संदिग्ध फोन काल्स पर नजर रखी जा रही है और इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने यह बातचीत रिकार्ड की है

इस बीच. मुख्यमंत्री की सुरक्षा और बढा दी गई है

रंजीत रिषभ जगबीर1550वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+