पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना में 58 मरे 120 से ज्यादा घायल

मेहराबपुर .पाकिस्तान. 19 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में आज बकरीद क ी छुट्टी मनाने जा रहे यात्रियों से भरी एक रेलगाडी के 15 डिब्बे पटरी से उतर जाने से 58 याति्रयों की मौत हो गयी और 120 से भी ज्यादा घायल हो गये

दक्षिणी शहर लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस के 18 में से 14 डिब्बे मेहराबपुर कस्बे के पास भारतीय समयानुसार 0300 बजे पटरी से उतरकर एक दूसरे में घुस गये1 इधी एंबुलेंस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 58 लोगों की मौत हुई है और 122 घायल हुए हैं जिनमे से 40 की हालत गंभीर है

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ नें घटना की तत्काल जांच के आदेश दिये हैं1 राष्ट्रपति मुशर्रफ ने रेल विभाग को दुर्घटना के कारणो की जांच कर जवाबदेही तय करने का आदेश दिया ताकि दोषयिों को दंडित किया जा सके और ऐसे उपाय किये जा सकें जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो1 राष्ट्रपति ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया1 उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाय और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाय

रेल विभाग के महाप्रबन्धक असद सईद ने किसी साजिश की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि पटरी में गडबडी के कारण दुर्घटना हुई1 उन्होंने कहा कि पटरी में दरार थी जिसे ठीक किया गया था लेकिन यह फिर टूट गयी1 श्री सईद ने कहा ..रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद अमीन खान ने कहा ..हम हताहत लोगोंं और मलबे को हटा रहे हैं1 कई शव मलबे मेंफंसे पडे हैं1.. नीलिमा विनोद वीरेन्द्र1650 जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+