राष्ट्रीय. योजना छत्तीसगढ तीन अंतिम नयी दिल्ली..
गढ तीन अंतिम नयी दिल्ली.. बैठक में सडक और रेलवे नेटवर्क के संबंध में चर्चा करते हुये डा. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये अपनाया गया बीआेटी माडल छत्तीसगढ जैसे राज्य के लिये वित्तीय प से अनुपयुक्त है क्योंकि यह राज्य के छोटे शहरों से होकर गुजरता है1 उन्होंने मांग की कि छत्तीसगढ के संदर्भ में इसे परिवर्तित करके लागू करना उचित होगा
राज्य में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा 50 प्रतिशत लागत राज्य से लेने के निर्णय को अनुचित बताते हुये उन्होंने कहा कि इससे छोटे राज्यों के लिये तो रेलवे विस्तार असंभव हो जायेगा1 उन्होंने इस नीति में भी परिवर्तन की मांग की
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की धीमी प्रगति के संबंध में राज्य की चिंताओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 18 जिलों में से केवल पांच जिलों की योजना ही अभी तक स्वीकृत हो पायी है और इनमें से केवल तीन जिलों के लिये ही केन्द्र से राशि जारी की गयी है
उन्होंने केन्द्र सरकार से शीघ्र राशि जारी करने की मांग की है1 बैठक में मुख्यमंत्री ने सर्वशिक्षा अभियान. स्वास्थ्य योजनाओं. धान प्रसंस्करण और अन्य विषयों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया1 बैठक में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री डी एन तिवारी तथा मुख्य सचिव श्री शिवराज सिंह उपस्थित थे
सचिन अजय जगबीर1650वार्ता












Click it and Unblock the Notifications