चुनाव. तस्वीर बलिया चार बलिया..
. तस्वीर बलिया चार बलिया.. बलिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 लाख 21 हजार 916 मतदाता हैं लेकिन जातीय समीकरणों की उली तस्वीर की वजह से यहां किसी जाति विशेष का बाहुल्य होने का दावा नहीं किया जा सकता1 हालांकि वर्ष 1952 से अब तक इस सीट पर जितने उम्मीदवार चुनाव जीते हैं उनके समीकरणों के विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि क्षेत्र में क्षत्रिय मतदाताओं का प्रभाव अधिक है
लोकसभा के गत चुनाव में कांग्रेस ने बलिया सीट पर अपना उम्मीदवार खडा नहीं किया था और मुख्य मुकाबला चन्द्रशेखर. बसपाके कपिलदेव यादव तथा भाजपा के प्रत्याशी पी.एन.तिवारी के बीचहुआ था1 चन्द्रशेखर को सपा का भी समर्थन हासिल था
पिछले लोकसभा चुनाव में चन्द्रशेखर दो लाख 70 हजार 21 मत प्राप्त करके निर्वाचित घोषति किये गए थे जबकि बसपा के कपिल देव यादव एक लाख 98 हजार 70 मत हासिल करके दूसरे तथा भाजपा के पी.एन.तिवारी एक लाख नौ हजार 401 वोट प्राप्त करके तीसरे स्थानपर रहे थे1 इस चुनाव के विश्लेषण में यह माना गया था कि बसपा उम्मीदवार कपिलदेव यादव के पक्ष में पार्टी के परम्परागत दलित वोट बैंक के साथ..साथ सपा का यादव वोट भी काफी संख्या में चला गया था1 इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी पी.एन.तिवारी को भी भाजपा के परम्परागत वोटों के साथसाथ ब्राह्मण मतदाताओं का भी खासा सहयोग मिला था
स रिषभ मनोरंजन 1558 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications