गुर्जर समुदाय के साथ छलावा कर रही है वसुंधरा सरकार. पायलट

नयी दिल्ली 19 दिसंबर. वार्ता. राजस्थान से कांग्रेस के सांसद सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार पर गुर्जर समुदाय के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुये आज कहा कि उसे राज्य की जनता को इसका जवाब देना होगा

श्री पायलट ने गुर्जर समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं देने की चोपडा समिति की सिफारिश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि इससे हमारी यह आशंका सही साबित हो गयी है कि राज्य सरकार गुर्जर समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है1 उन्होंने कहा कि विधानसभा के पिछले चुनाव के समय भाजपा ने गुर्जर समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का वादा किया था लेकिन अब इस पर लगातार टालमटोल कर रही है

उन्होंने वसुंधरा सरकार पर समिति बनाकर लोगों को बहकाने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह अब लोगों को और नहीं बरगला सकती1 उसकी नीयत का पर्दाफाश हो चुका है1 सरकार के साथ साथ उन लोगों से भी जनता जवाब मांगेगी. जो कह रहे थे कि मुख्यमंत्री पर भरोसा किया जाना चाहिये1 उन्होंने कहा कि सरकार की इसी वादाखिलाफी पर समुदाय के लोगों में आक्रोश भडक उठा था. जिसे दबाने के लिये पुलिस ने तीन दिन तक गोलियां चलायी1 इस घटना में 26 लोग मारे गये थे1 उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी के विद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी है

चोपडा समिति की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने के राज्य सरकार के फैसले को एक और छलावा बताते हुये उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि जातियों का वर्गीकरण करने का अधिकार राज्य का है1 केंद्र सरकार और संसद इस पर तभी कोई कार्रवाई कर सकती है जब राज्य सरकार अपनी विधिसम्मत राय भेजे

आरक्षण की मांग को लेकर फिर हिंसा भडकने की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि वह हिंसा के पक्ष में नहीं है लेकिन अपनी मांग रखने का हमें पूरा अधिकार है1 उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राजस्थान समाज को बंाट दिया है1 वह गुर्जरों को मीण समुदाय से तथा हिदंुओं को मुसलमानों से लडाने में लगी हुयी है

जय समरेन्द्र अजय जगबीर1532वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+