आंध्र प्रदेश में जूनियर डाक्टरों की हडताल पांचवें दिन भी जारी

हैदराबाद 19 दिसम्बर.वार्ता. आंध्र प्रदेश में आवश्यक सेवा रखरखाव कानून .एस्मा. लागू किये जाने की चेतावनी के बावजूद जूनियर डाक्टर आज लगातार पांचवे दिन भी हडताल पर हैं

हडताली डाक्टरों के प्रतिनिधि राजशेखर ने यहां पत्रकारों को बताया कि डाक्टर यह मांग कर रहे है कि सरकार सभी सरकारी शिक्षण अस्पतालों में विशेष सुरक्षा दस्तों .एस.पीएफ. की तैनाती का लिखित आश्वासन दें1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से .एस.पी.एफ. की तैनाती का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही डाक्टर अपनी हडताल समाप्त करेंगे1 यह आरोप भी लगाया गया है कि हडताली डाक्टरों की याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने शिक्षण अस्पतालों में एसपीएफ कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिये थे लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया

उन्होंने 14 दिसम्बर को नयापूल मैटरनिटी अस्पताल में एक जूनियर डाक्टर पर कथित तौर पर हमला करने वाली महिला की गिरफ्तारी की मांग करते हुये कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगे माने जाने के बाद ही जूनियर डाक्टर हडताल समाप्त करेंगे

उधर स्वास्थ्य मंत्री जी अणा ने पत्रकारों को बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में एसपीएफ तैानात करने की डाक्टरों की मांग पर राज्य सरकार कोई लिखित आश्वासन नहीं देगी1 हालांकि राज्य सरकार ने सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में डाक्टरों के सुरक्षा संबंधी विधेयक में सुधार की डाक्टरों की मुख्य मांग मान ली है

जितेन्द्र रीता अजय मनोरंजन 1530 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+