डंपर मामले में फिर शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोला कांग्रेस ने
भोपाल 19 दिसम्बर.वार्ता.डंपर खरीदी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ फिर मोर्चा खोलते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि उनके आठ रिश्तेदारों के डंपर भी रीवा स्थित जे पी सीमेंट से संबद्ध हैं
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इस संबंध में लोकायुक्त और लोकायुक्त विशेष पुलिस के अधीक्षक को तथ्यात्मक प्रमाणों के साथ मंगलवार को आवेदन सौंपते हुए सूक्ष्मता से जांच कराने का आग्रह किया गया है
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री तथा उनके रिश्तेदारों के डंपर जे.पी. सीमेंट से संबद्ध होने तथा संबंधित वाहनों का रीवा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीयन होने की पुष्टि करायी जाए
श्रीमती जमुना देवी ने कहा कि इस मामले से जुडे दस्तावेजों को सील किया जाए और मुख्यमंत्री तथा उनके रिश्तेदारों की आेर से इस संबंध में दी गयी .आधी.अधूरी तथा भ्रामक. जानकारी की भी गहराई से जांच करायी जाये
प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के महामंत्री और प्रवक्ता मानक अग्रवालतथा इस प्रकरण में मुख्य शिकायतकर्ता अधिवक्ता रमेश साहू ने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार ने जे पी सीमेंट को कौडियों के दामों पर चार हजार एकड से अधिक जमीन मुहैया करायी है
द्विवेदी रिषभ जगबीर1534जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications