देश की प्रगति में सेना की अहम भूमिका. एयर मार्शल गोखले
नोएडा 19 दिसंबर .वार्ता. वायुसेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल बी एन गोखले ने आज कहा कि सेना देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है और सेना के तीनों अंग देश की सुरक्षा में मुस्तैदी से लगे हुए है
एयर मार्शल गोखले ने यहां सेक्टर ..29 स्थित शहीद स्मारक पर आज सुबह आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में युवा पीढी का आह्वान करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सेवा के लिये सेना में शामिल होना चाहिये और सेना के तीनों अंगों में उज्जवल भविष्य है1 उन्होंने नोएडा शहीद स्मारक की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में ज्यादातर शहीद स्मारक सेना द्वारा बनाये गये है1 लेकिन नोएडा के निवासी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने मिलकर शहीद स्मारक का निर्माण किया
इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया1 इस मौके पर एक स्मृति पुस्तिका का भी विमोचन एयर मार्शल गोखले ने किया1 कार्यक्रम में सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहिन्दर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
सं. रिषभ रामलाल1546.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications