प्रधान मंत्री को 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का भरोसा .सबसिडी से चिंता
नई दिल्ली 19 दिसम्बर .वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सही नीतियों तथा केन्द्र और राज्य सरकारों के ईमानदार प्रयासों से आर्थिक वृद्धि निकट भविष्य में 10 प्रतिशत तक पहुंचने का आज भरोसा जताया. लेकिन अमरीका और दूसरी बडी अर्थव्यवस्थाआेें में मंदी के रुख से देश के निर्यात और पंूजी प्रवाह के लिए खतरे का इशारा किया और सबसिडी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर जोर देने के साथ संसाधनों की फिजूलखर्ची रोकने की सलाह दी
डा.सिंह ने राष्ट्रीय विकास परिषद की 54वीं बैठक को संबोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा पर मंडरा रहे संकट के मद्देनजर कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा भंडारण सुविधाओं के विस्तार पर जोर देकर कृष िविकास दर 4 प्रतिशत करने का संकल्प व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यकों के उत्थान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि 11 वीं योजना में अल्पसंख्यकों.अनुसूचित जातियों और जनजातियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया है1 योजना में इन वगो के कौशल विकास और शिक्षा पर विशेष रुप से केन्दि्रत कार्यक्रम बनाए गए हैं1 जिन क्षेत्रों में इन वगो के लोगों की बहुतायत है वहां आधारभूत ढांचे के विकास के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे
आर्थिक विकास की विसंगतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के बावजूद देश में गरीबी अपेक्षा के अनुरुप कम नही हो रही है. जो चिंता का विषय है1 उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कृष िक्षेत्र का योगदान कम हो रहा है लेकिन कृ ष िपर आधारित लोगों को अन्य क्षेत्रों में रोजगार नही मिल पा रहा है1 उन्होंने गांवों और शहरों के बीच बढती असमानता कम करने की जरुरत बताई1 11वीं योजना/2007..12/ के दस्तावेज को मंजूरी देने के लिए हो रही बैठक में वित्त मंत्री पी चिदंबरम.योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और राज्यों के मुख्य मंत्री मौजूद थे
..संपादक...शेष पूर्व पे्रषति से जोडें1.. रवि/सुफल रीता अजय रामलाल1519वार्ता












Click it and Unblock the Notifications