रायबरेली: 12वीं छात्रा हत्या की तफ्तीश में पकड़ाया सीरियल रेपिस्ट, नाम शिकारी
Uttar pradesh news, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली में एक ऐसा दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसका नाम शिकारी था और वह मासूमों को हवस का शिकार बना मार डालता था। उसने कई छात्राओं से दुष्कर्म किया, जब एक छात्रा ने अत्यधिक विरोध किया तो बेरहमी से उसकी जान ले ली। यूपी पुलिस ने स्वाॅट सर्विलांस टीम की मदद से इस रेप एवं मर्डर केस का खुलासा किया है।

हत्या को सुलझाने में सिपाहियों को 24 घंटे लगे
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर उक्त दरिंदे की करतूतों का पर्दाफाश किया है। अधीक्षक के अनुसार, भदोखर थाना में हुई 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या को सुलझाने में सिपाहियों को 24 घंटे लगे। छात्रा की हत्या करने वाला कोई मामूली अपराधी नहीं था, उसका तो नाम भी शिकारी था। यह दरिंदा छोटी बच्चियों एवं स्कूल जाने वाली लड़कियों को को अपना शिकार बनाता था।

लोगों के घरों में तांक-झांक करता था
पेश से यह हैण्डपंप का बोर किया करता और इसी मर्तबा वह लोगों के घरों में तांक-झांक करता रहता था। 12वीं की छात्रा को मारने से पहले भी वह आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका था। ताजा वारदात उसने भदोखर थाना क्षेत्र में की। जहां उसने शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को उठाया। वह जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी का संदेह हुआ। परिजन जब खोजबीन के लिए निकले तो झाड़ियों में उन्हें अपनी बेटी का शव पड़ा मिला।

वह भागने लगी तो गला घोंटकर हत्या कर दी
उसके तन से कपड़े अस्त-व्यस्त थे। वह जो शॉल ओढ़कर गई, उसी से उसका गला घोंटा गया था। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दरिंदे ने पहले अपनी हवस मिटाई। उसके बाद भी वह जब भागने लगी तो गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है। वहीं, घटनास्थल की बारीकी से छान-बीन की जा रही है। हत्यारे का नाम मनोज प्रजापति उर्फ शिकारी बताया जा रहा है, जो पुलिस की पकड़ में है।












Click it and Unblock the Notifications