न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 बनाने वाली शीना रानी को आप कितना जानते हैं? अब्दुल कलाम से है अनोखी समानता
Sheena Rani Profile: भारत ने 11 मार्च को न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करने की घोषणा की। इसे मिशन दिव्यास्त्र कहा जा रहा है। ये परीक्षण ओडिशा स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड पर किया गया।
5000 किलोमीटर रेंज वाली इस मिसाइल की सफल टेस्टिंग के बाद पाकिस्तान ही नहीं चीन भी भारत की जद में आ गया है। DRDO के इस सफल मिशन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनमें से एक महिला वैज्ञानिक शीना रानी भी हैं।

अग्नि-5 मिसाइल परियोजना का नेतृत्व DRDO की एक महिला वैज्ञानिक शीना रानी ने किया है, जो 1999 से अग्नि मिसाइल सिस्टम पर काम कर रही हैं। अग्नि-5 मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण पर शीना ने खुद को डीआरडीओ बिरादरी की एक गौरवान्वित सदस्य बताया जो भारत की रक्षा में मदद करती है।
शीना खुद मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया टेसी थॉमस के नक्शेकदम पर चल रही हैं। पिछले साल तक टेसी थॉमस ही इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही थीं। उनकी ही अगुवाई में पहली बार साल 2012 में अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया था। उसके बाद से कई बार अग्नि 5 का परीक्षण किया गया है।
त्रिवेन्द्रम में पली बढ़ी शीना रानी का घर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के नजदीक था और वहां होने वाले प्रक्षेपणों ने ही उनकी रुचि और जिज्ञासा को बढ़ाया। शीना रानी ने तिरुवनंतपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में ट्रेनिंग लेने के साथ कंप्यूटर साइंस में भी विशेषज्ञा हासिल की है।
उन्होंने भारत की अग्रणी नागरिक रॉकेटरी प्रयोगशाला, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में आठ वर्षों तक काम किया है। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद, वह लैटरल एंट्री के रूप में डीआरडीओ में चली गईं।
शीना भारत के 'मिसाइल मैन' भारत के पूर्व राष्ट्रपति और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेती हैं। दिलचस्प बात ये है कि कलाम ने भी अपना करियर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से शुरू किया था। इसके बाद वो मिसाइल प्रोजेक्ट में काम करने के लिए DRDO चले आए।
शीना अपने करियर को बेहतर आकार देने का श्रेय मिसाइल प्रौद्योगिकीविद् डॉ. अविनाश चंदर को देती हैं। चंदर ने ही कुछ कठिन वर्षों में डीआरडीओ का नेतृत्व किया। डॉ चंदर ने शीना रानी को हमेशा मुस्कुराने वाली, कुछ नया करने को तैयार रहने वाली बताया। उन्होंने कहा कि शीना रानी का अग्नि मिसाइल कार्यक्रम के प्रति समर्पण शानदार रहा है और कल का प्रक्षेपण उनके लिए एक गौरवशाली घटना थी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications