मध्य प्रदेश के छोटे शहर में खोला स्टोर, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस की पसंद बन गईं हैं फैशन डिजाइनर सोनिया बडेरिया
Fashion Designer Sonia Baderiya: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सोनिया बडेरिया के स्टोर अब सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। हाल ही में सोनिया ने टोरंटो, कनाडा में अपना बुटीक शुरू किया है।

Who is Fashion Designer Sonia Baderiya: इंडियन फैशन इंडस्ट्री में इन दिनों सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सोनिया बडेरिया अपना नाम तेजी से बना रही हैं। मध्य प्रदेश के जबलपूर की रहने वाली सोनिया बडेरिया की डिजाइन की गई आउटफिट अब एक्ट्रेस कृति सेनन, जेनेलिया डिसूजा, अंकिता लोखंडे, रश्मि देसाई समेत कई एक्ट्रेस पहन चुकी हैं। वेडिंग कलेक्शन से लेकर थीम बेस्ड डिजाइनर ड्रेसेस, तक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए सोनिया बडेरिया ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। सोनिया बडेरिया ज्यादातर इंडियन आउटफिट डिजाइन करती हैं, जिसमें लहंगा, साड़ी, सलवार-कमीज, डिजाइनर ड्रेप साड़ी, जम्प सूट, ईवनिंग गाउन, लॉन्ग सूट, काफ्तान जैसे आउटफिट शामिल हैं। सोनिया अपने डिजाइन को ज्यादा से ज्यादा से पारंपरिक भारतीय टच देती हैं। सोनिया पारंपरिक भारतीय कपड़ों को मॉर्डन ड्रेस के साथ सिलुएट्स करके डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। 2019 में इसी अनूठे विचार के साथ सोनिया बडेरिया ने अपना फैशन स्टोर खोला था, तब से भारत के बेहतरीन शिल्प और कपड़ो के माध्यम से वह अपना नाम बना रही हैं। आइन जानें इनकी सफलता की कहनी...!

कैसे शुरू की सोनिया बडेरिया ने अपनी जर्नी
सोनिया बडेरिया की यात्रा तब शुरू हुई जब वह मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जा-जा कर वहां के स्थानीय कारीगरों से मिल रही थीं। सोनिया बडेरिया उसी दौरान सबसे उत्तम चंदेरी साड़ियों की बुनाई करने वाले स्थानीय कारीगरों से मिलीं। हमारे देश के दूर-दराज के कोने-कोने में ऐसे महान कौशल और कला को देखकर सोनिया हैरान रह गईं। उसी दौरान सोनिया ने वैश्विक मंच पर भारतीय पारंपरिक भारतीय कपड़ों को फिर से स्थापित करने का फैसला किया।

2019 में सोनिया ने खोला अपना ब्रांड Q
2019 में सोनिया बडेरिया ने Q नाम से अपना फैशन ब्रांड खोला। डिजाइनर सोनिया ने बताया कि ईयर 2019 अक्टूबर को उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया था। वहीं 2020 जनवरी में स्पेशल कॉन्सेप्ट और लोगों की एप्रोच साथ पहला स्टोर सोनिया ने खोला था।
वास्तव में Q ब्रांड के नाम के पीछे एक सुंदर रचनात्मक कहानी है। सोनिया बडेरिया द्वारा Q में 'Q' एक रानी की ताकत को दिखाता है। दैनिक भास्कर को दिए अपने इंटरव्यू में सोनिया ने कहा था कि Q क्वीन को रिप्रजेंट करता है। सोनिया बताती हैं कि हमेशा से उनकी पर्सनल च्वॉइस रिच और रॉयल रही है। उनका एक-एक कलेक्शन क्यू से कनेक्ट करता है।

विदेश में भी खोला अपना स्टोर
सोनिया के क्यू ब्रांड ने इस साल उत्तरी अमेरिका में अपने शानदार पंख फैलाए हैं और दिल्ली, जबलपुर और मुंबई में उपस्थिति के अलावा टोरंटो, कनाडा में अपना तीसरा बुटीक शुरू किया है। उत्तरी अमेरिका में एंट्री के जरिए, सोनिया बडेरिया हमारे प्रतिभाशाली इंडी एम्ब्रॉएडर्स के शानदार काम से ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। सोनिया शानदार डिजाइन बनाने के लिए मेश क्रोशिया, जल्ली वर्क और जरदोजी जैसी तकनीकों का उपयोग करने में माहिर हैं।

क्या खास होता है सोनिया की ड्रेस में....
Q ब्रांड के ड्रेस उनके हैंड वर्क औ प्योर मटेरियल्स की वजह से पसंद किए जा रहे हैं। सोनिया कहती हैं कि वे खुद ड्रेसेस डिजाइन करती हैं। उनकी टीम दिल्ली में है, जहां लगभग 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बांग्लादेश के भी कारीगर हैं। लोगों को ड्रेसेस खरीदने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉम् भी दिया गया है। उनका कहना है कि हमारी एक्सपर्टीज एम्ब्रॉयडरी फैब्रिक्स और डिजाइन्स हैं, जो सारे एज ग्रुप्स और ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।
ये है फैशन डिजाइनर सोनिया बडेरिया के ब्रांड Q का इंस्टा पेज












Click it and Unblock the Notifications