लोगों को आपस में लड़ाया और खुद खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य, जानिये विन्स मैकमोहन के बारे में...

Vince Mcmahon success story: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श का सफर तय किया है। कईयों की कहानी इतनी प्रेरणादायी है कि लोगों को इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ऐसी ही कुछ कहानी है विन्स मैकमहोन की।

विन्स मैकमहोन ने एक ट्रेलर पार्क से अरबों डॉलर के बिजनेस का सफर कैसे तय किया, वो काफी दिलचस्प है। 1970 में विन्स ने अपने पिता की छोटी सी रेसलिंग कंपनी में रिंगसाइड अनाउंसर के रूप में काम करना शुरू किया। उस वक्त इस कंपनी का नाम कैपिटोल रेसलिंग कॉर्पोरेशन था।

Vince mcmahon

कैपिटोल रेसलिंग कॉर्पोरेशन को विन्स ने 1982 में खरीद लिया। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर WWF रख दिया। साल 2002 तक कंपनी का यही नाम रहा। धीरे धीरे विन्स ने दूसरी कंपनी के लिए काम कर रहे रेसलर्स को भी अपनी ओर लाना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों ने भी इसका खूब प्रचार किया।

साल 1990 में कुछ समय के लिए जिम्स के WWF के दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी गई। इसके बाद विन्स ने इनसे निपटने के लिए लेखक नौकरी पर रखे और स्क्रिप्ट्स को किसी टीवी सीरियल की तरह लिखा जाने लगा। इसके बाद साल 1999 के आते-आते WWF ने लोगों के दिलों को जीतना शुरू कर दिया।

इसके बाद विन्स को अपनी कंपनी का नाम बदलकर WWF से WWE करना पड़ा। 2009 से इसका कंटेंट बच्चों के हिसाब से भी रखना शुरू कर दिया।

बताते चलें कि आज WWE के प्रोग्राम 150 देशों में 30 भाषाओं में दिखाए जाते हैं। कंपनी का रेवेन्यू अब 1 अरब डॉलर का है। विन्स की नेटवर्थ की बात करें तो ये 2.7 अरब डॉलर है। साल 2022 में उन्होंने कंपनी के सीईओ के पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+