Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPPCS परीक्षा पास कर मुरादाबाद की बेटी आयुषी सिंह बनी DSP, पिता की हत्या के बाद ठाना था अधिकारी बनने का

Aayushi Singh UPPCS Topper: मुरादाबद की रहने वाली आयुषी सिंह लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके डीएसपी बन गई। आयुषी सिंह को अपने पहले ही प्रयास में 62वीं रैंक मिली है।

Aayushi Singh UPPCS Topper

Aayushi Singh UPPCS Topper 2022: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार 7 अप्रैल को UP PCS 2022 का परिणाम घोषित कर दिया। लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके आयुषी सिंह डीएसपी बन गई हैं। आयुषी सिंह को अपने पहले ही प्रयास में 62वीं रैंक मिली है। आयुषी के यूपी पीएससी में 62वीं रैंक आने पर बधाई देने वालों का घर पर तांता लग गया है। आयुषी बताती है कि उसने पिता उन्हें सरकारी अधिकारी बनना चाहते थे। अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए वह प्रशासनिक अफर बनने में सफल रही। आइए जानते हैं आयुषी सिंह के बारे में...

कौन है आयुषी सिंह?
आयुषी सिंह, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हिमांयुपुर गांव की रहने वाली है। आयुषी के पिता योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख थे, उनकी साल 2015 में हत्या कर दी गई थी। आयुषी की मां पूनम अब डिलारी की ब्लाक प्रमुख हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुषी के पिता भूरा हत्या सहित कई घटनाओं में आरोपी थे। 2015 में एक मुकदमे की पेशी पर जेल से कोर्ट लाए गए। वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिता का सपना पूरा करने के लिए अधिकारी बनने की ठानी
बता दें, योगेंद्र सिंह के दो बच्चे है एक बेटा आदित्य और दूसरी बेटी आयुषी। आदित्य, आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहा है। वहीं, बेटी आयुषी ने मुरादाबाद के केसीएम स्कूल से 10वीं और 12वीं की। साल 2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और 2021 में राजनीति विज्ञान विषय में एमए किया। इसी बीच नेट की परीक्षा भी पास कर ली। आयुषी ने दिल्ली में रहते हुए दो साल तक यूपीपीसीएस की परीक्षा की तैयारी की।

परीक्षा और इंटरव्यू देने के बाद होग गया था सफलता का भरोसा
आयुषी बताती है कि परीक्षा और इंटरव्यू देने के बाद से भी उन्हें भरोसा हो गया था कि सफलता मिलेगी। आयुषी ने बताया कि पिता हमेशा से मुझे अफसर बनने के लिए कहते थे। इस दौरान अपने पिता को याद करते हुए आयुषी कहती है कि पिता की हत्या के बाद ही मैंने अधिकारी बनने की ठान ली थी। इसके लिए मैंने यूपीपीएससी को चुना और आज मैंने अपने पिता का सपना पूरा कर दिया।

फोन पर अपमी मम्मी को बता, मैं DSP बन गई
जैसे शुक्रवार 7 अप्रैल को लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी का रिजल्ट घोषित किया तो आयुषी ने फोन कर सबसे पहले अपनी मम्मी पूनम को डीएसपी बनने की जानकारी दी। आयुषी ने फोन करके बताया, मैं डीएसपी बन गई। आयुषी का मानें तो हम दो भाई-बहन हैं और मेरी सफलता के पीछे परिवार का बहुत सहयोग रहा है। आयुषी बताती है जिस वक्त मेरे पिता की हत्या हुई थी उस समय में 11वीं क्लास में पढ़ रही थी।

सुमित ने पहले छूए पैर फिर मार दी गोली
खबर के मुताबिक, योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या मुरादाबाद के कोर्ट परिसर में सुमित ने 23 फरवरी 2015 को की थी। उसने पेशी पर आए भूरा पैर छूए और गोली मार दी। वकीलों ने उसके दो साथियों को पकड़ लिया था, बाद में सुमित भी गिरफ्तार हो गया। हालांकि, पेशी पर आने के दौरान सुमित फरार हो गया। पुलिस उसे अभी तक पकड़ पाई है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+