Radhika Sen: हिमाचल की वो इंजीनियर, जिसने इंडियन आर्मी में मेजर बनकर पाया UN का ये खास अवार्ड
हिमाचल की खूबसूरत वादियों में पली-बढ़ी राधिका सेन ने यूएन में भारत का नाम रोशन किया है। इन्हें यूएन का प्रतिष्ठित मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला शांति रक्षा राधिका सेना भारतीय सेना में मेजर पद पर हैं। सेन को पुस्रकार 30 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मेजर राधिका सेन को सच्ची रोल मॉडल बताया। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (मोनुस्को) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के साथ काम करने वाली मेजर सेन को यहां विश्व निकाय के मुख्यालय में एक समारोह के दौरान गुटेरेस से प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट वर्ष 2023 पुरस्कार मिलेगा।
यूएन की ओर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि उन्होंने मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्व में भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (INDRDB) के लिए MONUSCO की एंगेजमेंट प्लाटून के कमांडर के रूप में काम किया है।
राधिका सेन का जन्म साल 1993 में हिमाचल प्रदेश में हुआ। ये बचपन से ही भारतीय सेना ज्वाइन करने का ख्वाब देखा करती थीं। आठ साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुईं।
राधिका सेन ने बायोटेक इंजीनियर की डिग्री ली। आईआईटी बॉम्बे से मास्टर डिग्री कर रहीं थी तब आर्मी ज्वाइन करने का फैसला किया। मार्च 2023 में इंडियन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के साथ एंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में MONUSCO में तैनाती मिली। वहां अप्रैल 2024 का कार्यकाल पूरा किया।
मेजर राधिका यह अवार्ड पानी दूसरी महिला भारतीय सैनिक हैं। इनसे पहले साल 2019 में भारतीय शांतिदूत मेजर सुमन गवानी को भी यह अवार्ड मिल चुका है। मेजर सुमन ने दक्षिण सूडान (यूएनएमआईएसएस) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूएन अवार्ड के लिए चयन होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए विशेष है, क्योंकि चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने वाले और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले सभी शांति सैनिकों की कड़ी मेहनत को मान्यता देता है।












Click it and Unblock the Notifications