Success Story: 22 साल में IAS बनकर रचा इतिहास, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कौन हैं रोमन सैनी?

IAS Success Story in Hindi: ' तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ', मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन की ये कविता रोमन सैनी पर पूरी तरह से फिट होती है।

जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से साबित कर दिया कि अगर आप किसी चीज को दिल से चाह लें और उसके लिए दिन-रात एक कर लें तो वो चीज आपको हर हालत में मिलकर रहती है।

Roman Saini

रोमन सैनी डॉक्टर भी हैं,आईएस भी हैं , वो नामी गिरामी बिजनेसमैन भी हैं और अब तो वो मोटिवेशनवल स्पीकर के रूप में भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।

रोमन सैनी के दिमाग को लोग 'सुपर कंप्‍यूटर' कहते हैं

अब आप सोच रहे हैं कि एक आदमी एक साथ इतना सबकुछ कैसे हो सकता है लेकिन रोमन सैनी हैं, उनके माइंड को लोग 'सुपर कंप्‍यूटर' कहते हैं, इसी कारण जिस उम्र में लोग अपने करियर की प्लानिंग करते हैं उस आयु में रोमन सैनी ने मेडिकल की डिग्री हासिल कर ली थी वो भी 'एम्स' से।

27 जुलाई 1991 को राजस्थान में कोटपूतली के रायकरणपुरा गांव में जन्मे रोमन सैनी ने 16 साल की उम्र में AIIMS के मेडिकल टेस्ट को क्लीयर किया था। उनके पापा इंजीनियर थे तो घर में पढ़ाई का माहौल शुरू से था, बचपन से वो काफी शार्प माइंड थे, मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने AIIMS के NDDTC में 6 महीने तक काम भी किया लेकिन उनका मन इस काम से संतुष्ट नहीं था इसलिए उन्होंने UPSC का एग्जाम देने का फैसला किया।

सबसे कम उम्र के कलेक्टर बनकर सफलता का नया इतिहास लिखा

जिस परीक्षा को देने के लिए लोग ना जाने कितनी कोचिंग संस्थानों में मोटी फीस देकर तैयारी करते हैं उसी एग्जाम को सैनी ने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया वो भी ऑल इंडिया 18वीं रैंक के साथ और 22 साल में सबसे कम उम्र के कलेक्टर बनकर सफलता का नया इतिहास लिखा।

अधिकारी बनने के बाद भी सैनी नहीं थे पूरी तरह से खुश

उनकी पोस्टिंग एमपी के जिला कलेक्टर के रूप में हुई लेकिन अभी भी सैनी का मन शांत नहीं था, कुछ ऐसा था जिसके कारण उन्हें संतुष्टी नहीं मिल रही थी।

अधिकारी बनने के कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 'अनएकेडेमी' नामक ऑनलाइन शैक्षणिक संस्था की स्थापना की, जिसमें वो उन लोगों सिविस सेवा से जुड़ी कोचिंग देते हैं, जिनमें प्रतिभा तो होती है लेकिन वो आर्थिक तंगी की वजह से मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं।

मित्र गौरव मुंजाल के साथ Unacademy की शुरुआत की

सैनी ने अपने परम मित्र गौरव मुंजाल के साथ Unacademy की शुरुआत की, दोनों की मेहनत रंग लाई और आज Unacademy का मार्कट कैप 26000 करोड़ रु के आस-पास है। आपको बता दे कि गौरव मुंजाल एक यूट्यूब चैनल चलाते थे। आज दोनों मित्र मिलकर छात्रों के सपनों को हकीकत में बदलने का काम कर रहे हैं।

'IAS की नौकरी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था'

एक इंटरव्यू में सैनी ने कहा था कि 'IAS की नौकरी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था लेकिन मुझे ये करना पड़ा क्योंकि मैं देश के युवाओं की मदद करना चाहता था, ऐजुकेशन सिस्टम को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया और आज मैं खुश हूं कि मैं लोगों की मदद कर पा रहा हूं।'

'काम वो ही करो जिसमें आपको खुशी मिले'

रोमन सैनी की कहानी आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है, वो हमेशा लोगों को यही कहते हैं कि 'काम वो ही करो जिसमें आपको खुशी मिले और जिस चीज का ख्वाब आप देखते हैं उसके लिए दिन-रात एक कर दो, सच्ची मेहनत और लगन का ईनाम हमेशा मिलता है, आप तब तक मेहनत करते रहिए जब तक आपको आपकी मंजिल नहीं मिल जाती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+