UPSC Success Story: 10वीं में फेल होने वाले Dev prakash Meena बने IRS, RPSC के बाद UPSC भी क्रैक की
IRS Dev Prakash Meena Success Story: आईआरएस देव प्रकाश मीणा वर्तमान में गुजरात के कांडला में पोस्टेड हैं। राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं।

Dev prakash Meena Motivational Story in Hindi: एक असफलता जिंदगी नहीं छीन सकती। इस बात के उदाहरण कई लोग हैं, जो अफसलता कुछ सीख कर फिर से मेहनत की और कामयाब होकर दिखाया। उन्हीं लोगों में देव प्रकाश मीणा का नाम भी शामिल है। कभी दसवीं कक्षा भी पास नहीं सकने वाले देव प्रकाश मीणा ने बाद आरपीएसी ही नहीं बल्कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा तक पास कर डाली।

देव प्रकाश मीणा की एफबी पोस्ट
देव प्रकाश मीणा की पूरी कहानी उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई, जिसमें उन्होंने दसवीं में फेल हो जाने का जिक्र करते हुए नई पीढ़ी को कभी हार नहीं मारने के लिए प्रेरित किया। दसवीं में फेल होने के बावजूद न केवल स्कूल-कॉलेज की शिक्षा पूरी बल्कि यूपीएससी क्रैक करके साल 2008 बैच के आईएएस अधिकारी तक बन गए।

दौसा के रहने वाले हैं आईआरएस देव प्रकाश मीणा
देव प्रकाश मीणा मूलरूप से राजस्थान कके दौसा के रहने वाले हैं। वर्तमान में गुजरात के कांडला में पोस्टेड हैं। देव प्रकाश मीणा की सक्सेस स्टोरी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो जीवन में एक बार फेल हो जाने के बाद सुसाइड जैसा खौफनाक कदम तक उठा लेते हैं।

क्या लिखा देव प्रकाश मीणा ने?
देव प्रकाश मीणा ने अपनी एफबी पोस्ट में लिखा कि मैं दसवीं कक्षा में एक बार फेल हो गया था। फिर अगली साल 43 प्रतिशत अंक आए। 12 में 56 प्रतिशत से पास हुआ। बीए में 48 प्रतिशत आए। इसके बाद पहली बार में ही आरपीएससी पास कर डाली। अधिनस्थ सेवाओं में चयन हुआ। आरपीएससी के बाद यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की। कुल तीन बार के प्रयास में यूपीएससी पास हुई।

राजस्थान दसवीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से
दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होनी हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले राजस्थान के दौसा जिले में दसवीं की छात्रा ने जान दे दी। उसका सुसाइड नोट भी मिला, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि लड़की अधिक नंबर के दबाव से जूझ रही थी।

2008 बैच के आईआरएस हैं देव प्रकाश मीणा
2008 बैच के आईआरएस अधिकारी ने सुसाइड करने वाली लड़की की खबर अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि असफलता के डर से जीवन खत्म कर लेना उचित कदम नहीं।












Click it and Unblock the Notifications