पति ने चलाई टैक्सी और बेचे खिलौने, आज पत्नी देश के बड़े धनकुबेरों में हुई शामिल, कौन हैं रेणुका जगतियानी?
Renuka Jagtiani Net Worth: हाल ही में फोर्ब्स की इंडियन बेलिनियर्स लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 25 नए नामों ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में एक नाम रेणुका जगतियानी की भी है, जो भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुई हैं। रेणुका के पति की मौत के बाद उनके लैंडमार्क ग्रुप की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर हैं। चलिये जानते हैं रेणुका जगतियानी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...
कौन हैं रेणुका?
रेणुका जगतियानी एक ऐसी बिजनेसवुमन हैं, जिनका नाम आज पूरे भारत में छाया हुआ है। छाए भी कैसे ना, इतने बड़े अंपायर की महिला ने जिस तरह से तरक्की को छुआ है, वो अपने आप में काबिलेतारीफ है। बताते चलें कि रेणुका जगतियानी की नेटवर्थ 40006 करोड़ रुपये है। जबसे पति की मौत हुई है, तभी से पूरे समूह की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई।

टेक्सी चलाता था पति
बताते चलें कि इस लैंडमार्क ग्रुप की स्थापना रेणुका के पति मिकी जगतियानी ने साल 1973 में की थी। लंदन में वे एक समय पर टेक्सी चलाते थे। फिर अचानक माता-पिता की मौत होई तो लंदन छोड़ उन्हें बहरीन जाना पड़ गया। इसके बाद वहां पर उनके भाई की खिलौने की दुकान थी, जिसे मिक ने संभाला।
कैसे बना इतना बड़ा अंपायर ?
धीरे-धीरे इस दुकान को उन्होंने और बढ़ा दिया और फिर वे बहरीन से दुबई चले गए। इसके बाद वहां लैंडमार्क ग्रुप बनाया। रेणुका की बात करें तो वे साल 1993 से ही इस ग्रुप के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने इसकी रणनीति बनाने में खास भूमिका निभाई है। रेणुका ने कई ब्रांड्स और कॉन्सेप्ट भी बनाए। एक तरह से यूं कहें कि उन्होंने इस ग्रुप को डिजिटली चेहरा देने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications