Success Story: दिव्या मधुर जिसके पति ने उसे दोस्तों के साथ शेयर किया आज वो हैं जानी-मानी एंटरप्रेन्योर
दिव्या जिसके पति ने उसे दोस्तों के साथ शेयर किया आज वो है एंटरप्रेन्योर
Divya madhur Success Story: जीवन में संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही ऊंची और शानदार होगी। बेंगलुरू की दिव्या मधुर के जीवन के संघर्ष से एंटरप्रेन्योर बनने की जर्नी ऐसी ही कुछ सच्चाई बयान करती है।
दिव्या को बचपन से लेकर जवानी तक सभी रिश्तों से केवल धोखा और प्रताड़ना मिली। बचपन से रिश्तेदारों की बात तो छोड़ दीजिए दिव्या को उसके मां-बाप और पति सारे ही रिश्तों से प्यार नहीं केवल धोखा ही मिला।

बचपन में ना प्यार करने वाले मां-बाप और जब शादी हुई तो ऐसा जल्लाद पति मिला कि जिसके कारण दस सालों तक दिव्या शारीरिक रूप से शोषित होते हुए जिंदा लाश की तरह जीवन बिताती रही, लेकिन दिव्या ने हार नहीं मानी। जिसका परिणाम है कि आज दिव्या एक बड़ी एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं और अब लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं।
दिव्या ने अपनी हिम्मत और आत्मबल के दम पर ना केवल अपनी नरकीय जिंदगी से निकल कर खुशहाल बनाया है बल्कि दूसरों को उनके दर्द से बाहर निकाल रही हैं। दिव्या एनर्जी हीलर और स्प्रिचुअल कोच होने के साथ स्पीकर और स्टोरीटेलर भी हैं।
सगे पिता ने शारीरिक रूप से दी प्रताड़ना
दिल्ली की मूल निवासी दिव्या मधुर के पिता बचपन में उसकी मां को मारते पीटते थे और तो और छोटी सी दिव्या का भी शरीरिक शोषण करते थे। उससे तंग आकर उसकी मां ने अपने पति को छोड़ दिया। तीन साल की उम्र में अपनी मां के साथ दिव्या अपने नाना नानी के घर आ गई।
मां की हुई शादी तो सौतेले पिता ने जल्लादों जैसी सजा
यहां पर नाना नानी ने उसकी मां की शादी करवा दी। सौतेले पिता के घर में दिव्या को उन्होंने खूब प्रताडि़त किया। दिव्या बताती है कि एक बार उन्होंने नेलपेंट अपने नाखून में लगा लिया था और अपनी फ्राक पर भी नेलपेंट गिरा लिया था। उसके सौतेले पिता ने जब देखा तो उसका नाखून नोंच लिया था।
सगी नानी ने दिया ये ताना
इस घटना के कुछ समय बाद पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर दिव्या की मां उसे लेकर फिर मायके आ गई। नानी के घर में जब वो पहुंची तो उसे वहां भी नाना नानी का प्यार मिलने के बजाय मनहूस होने के ताने मिले। मां भी उसको मारती पीटती क्योंकि उसको लगता कि दिव्या उसकी जिंदगी में नहीं होती तो उसका जीवन आसान होता।
शादी के बाद जिंदगी बन गई नरक
घर में इतना खराब माहौल होने के बावजूद दिव्या ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की इसके बाद कालेज में एडमीशन लिया साथ ही नौकरी की। कुछ ही समय में उसके घर वालों ने उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद दिव्या को लगा उसके जीवन में अब खुशहाली आएगी लेकिन उसका जीवन पहले से और नरक बन गया।
पति अपनी फेंटेसी के लिए करता था ये काम
पोर्न फिल्म देखने का लती दिव्या का पति दिव्या को भी पोर्न देखने के लिए मजबूर करता था। ये सब देखकर उसकी फेंटेसी ऐसी हो गई कि वो अपनी ही पत्नी को दूसरे पुरुषों के साथ सेक्स करते हुए देखना चाहता था।
पति ने उसे दूसरों के साथ बेडरूम में किया शेयर
एक दिन तो उसने अपनी इस सोच को अंजाम ही दे डाला वो अपने बेडरूम में अपने एक दोस्त को बुला लाया। इसके बाद पति ही अपनी पत्नी दिव्या को दूसरे मर्दो के साथ शेयर करता था। लगभग नौ साल तक ये सिलसिला चलता रहा।
बेटे के जन्म के बाद की हिम्मत तो फिर मिला धोखा
इस बीच दिव्या का बेटा हो गया, बेटे के कारण वो अपने सारे दुख भूल कर सारी प्रताड़ना सहती रहती लेकिन 2015 में उसने हिम्मत की और अपने लिए नौकरी की तलाशी। नौकरी के दौरान दिव्या को एक शख्स से प्यार हो गया, इमोशलन होकर दिव्या ने अपनी पूरी दास्तां उसके सामने रख दी। उस शख्स ने भी उसे धोखा दिया और उसे बदचलन कहकर किनारा कर दिया। उसी की वजह से दिव्या को अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ी।
दिव्या ने नहीं मानी हार और उठाया ये कदम
इतने धोखे मिलने के बावजूद दिव्या ने हार नहीं मानी और अपने बेटे के लिए फिर से सबकुछ भुला कर नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया। उसका बेटा बड़ा होकर अपनी मां पर गर्व करें ना कि शर्मिन्दा हो इसके लिए उसने कुछ करने की ठानी और फिर से अपने आप को स्टेबलिश करने में जुट गई।
दिव्या मधुर ने ऐसे बदली अपनी जिंदगी
एक जानने वाले से हीलर से मिलीं और चंद दिनों में वो लोगों की हीलिंग करने लगी। आज दिव्य जानी मानी इन्टप्रेन्योर बन चुकी हैं और बेटे के संग मुस्कुरातें हुए खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं साथ ही दूसरे के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही हैं। Sanjeev juneja: 2000 हजार रुपये से बिजनेस शुरू कर खड़ा किया अरबों का एंपायर, कहलाते हैं 'ब्रांड मशीन'












Click it and Unblock the Notifications