Sanjeev juneja: 2000 हजार रुपये से बिजनेस शुरू कर खड़ा किया अरबों का एंपायर, कहलाते हैं 'ब्रांड मशीन'

SBS Group of Companies के फाउंडर जिन्‍हें ब्रांड मशीन के नाम से जाता है। 2000 से शुरू किया था बिजनेस और अब खड़ी की अरबों की कंपनी

Success Story of Sanjeev juneja: 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों', दुष्‍यंत कुमार जी की ये कविता का ये ही आशय है कि कोई भी काम कठिन नहीं होता है, बस जरूरत पक्‍के इरादे और ईमानदारी से पूरी कोशिश करने की है।

हमारे इर्द-गिर्द ऐसी बहुत से उदाहरण हैं जिन्‍होंने ऐसी ईमानदार कोशिश करके बड़ी सफलता हासिल की है। ऐसी ही शख्सियत हैं संजीव जुनेजा।

sanjeev-juneja-success-story

संजीव जुनेजा जो SBS Group of Companies के फाउंडर हैं उन्‍हें ब्रांड मशीन के नाम से भी जाना जाता है। जिन्‍होंने साल 2000 से अपनी कंपनी शुरू की और 46 साल की उम्र में उनकी कंपनी अरबों की कंपनी बन चुकी है।

sanjeev-juneja

मां से 2000 रुपये उधार लेकर शुरू किया था बिजनेस

संजीव जुनेजा वो शख्‍स हैं जिन्‍होंने अपनी मां से 2000 रुपये अपना कारोबार शुरू करने के लिए उधार लिए और बिजनेस स्‍टार्ट किया था। आज उनकी कंपनी SBS Group of Companies है जिसका नाम दुनिया की सबसे बड़ी आयुर्वेद कंपनियों की लिस्‍ट में शुमार है। डॉक्टर आर्थो, केश किंग, पेट सफा नामी आयुर्वेदिक ब्रांड संजीव जुनेजा के ही दिमाग की उपज है, जो घर-घर में पॉपुलर हुआ है।

डॉक्‍टर पिता की मौत के बाद आया ये आइडिया

अरबों का एंपायर खड़ा कर चुके संजीव जुनेजा के पिता पंजाब के अंबाला शहर में आयुर्वेदिक डॉक्‍टर थे और अपनी छोटी सी क्‍लीनिक में बैठकर मरीजों का इलाज करते थे। डॉक्‍टर पिता की 1999 जब मृत्‍यु हो गई तो संजीव जुनेजा ने अपने पिता से मिले आयुर्वेद के ज्ञान का इस्‍तेमाल कर पिता के दिखाए रास्‍ते पर चलने की ठानी।

पिता से मिले ज्ञान के बलबूते शुरू की कंपनी

संजीव जुनेजा अपने पिता से विरासत में मिले आयुर्वेद ज्ञान के बलबूते अपनी कंपनी शुरू की और पिता के सिखाए नुस्‍खे से दवा बनवानी शुरू की। सन 2000 में अपनी कंपनी शुरू करने वाले संजीव जुनेजा की कंपनी की बनी दवाइयों की की मांग विदेश तक में होने लगी। फिर क्‍या था कंपनी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की करने लगी।

2003 में बनाया लॉन्‍च किया पहला आयुर्वेदिक कैप्‍सूल

संजीव ने अपनी आयुर्वेदिक कंपनी की शुरूआत रॉयल कैप्‍सूल से की जिससे कंपनी को फायदा हुआ। इसके बाद2008 में संजीव जुनेजा की कंपनी ने बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाने के लिए आयुर्वेदक केश किंग हेयर ऑयल लॉन्‍च करवाया तो ये इतना सक्‍सेज हुआ कि घर-घर में पॉपुलर हो गया, उन्‍होंने खुद ये तेल घर-घर जाकर बेचे थे।

तेल को 'इमामी' कंपनी ने खरीदने के लिए दिए थे 1651 करोड़ रुपये

इसके बाद उनका ये केस किंग तेल इतना पॉपुलर हो गया कि इमामी कंपनी ने 2015 में 1651 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके बाद संजीव जुनेजा को सक्‍सेज मिलना शुरू हुई, फिर जुनेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये वो तेल था जिसका प्रचार एक्‍ट्रेस जुही चावला ने किया था।

success story of sanjeev juneja

जुनेजा की सक्‍सेज का राज ये भी है कि उन्‍होंने कस्‍मर्स की जरूरत को ध्‍यान में रखकर प्रोडक्‍ट तैयार करके लॉंन्‍च करवाए और उनका जमकर प्रचार भी किया। गठिया की बीमारी जिससे हजारों की संख्‍या में लोग ग्रसित हैं उनके लिए डॉक्‍टर आर्थो तेल और केप्‍सूल लॉन्‍स किया वहीं कब्ज जैसी कॉमन समस्‍या से निजाद दिलाने के लिए पेट सफ़ा नाक की आयुर्वेदिक दवा लॉन्‍च की, जो जमकर पॉपुलर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+