Rabia Yasin Truck Driver: कश्मीर की 1st महिला ट्रक ड्राइवर राबिया यासीन, क्या मजबूरी में थामा स्टीयरिंग?
Rabia Yasin Truck Driver Success Story: कश्मीर की राबिया यासीन कोमल हैं पर कमजोर नहीं। बुलंद हौसलों के दम पर कामयाबी की ऊंची उड़ान भरना ये भी जानती हैं। शायद यही वजह है कि पुरुषों के एकाधिकार वाले ट्रक ड्राइवरी जैसे पेशे तक में राबिया यासीन ने महारत हासिल कर ली है।
राबिया यासीन कश्मीर के पहली महिला ट्रक चालक बन गई हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और द्वारका से लेकर नॉर्थईस्ट तक की सड़कों पर राबिया ट्रक चलाते देखी जा सकती हैं। महिला को बेखौफ होकर ट्रक चलाते देख लोग अचंभित हो जाते हैं।

राबिया यासीन के ट्रक चालक बनने की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो खुद को घर की चारदीवार में कैद रखती हैं। बाहर निकलकर या लीक से हटकर सक्सेस हासिल करने की कोशिश तक नहीं करतीं।
Rabia Yasin Kashmir: राबिया यासीन पुलवामा कश्मीर की रहने वालीं
कश्मीर की पहली महिला ट्रक चालक राबिया यासीन पुलवामा जिले के वखेरवान इलाके की रहने वाली हैं। राबिया के पति का नाम इम्तियाज अहमद मीर है। ये भी ट्रक चालक हैं। राबिया और अहमद मीर की शादी छह साल पहले हुई थी। इनकी बेटी का नाम पाकीजा है। बेटी को भी सफर में साथ रखती हैं।

Rabia Yasin Husband: राबिया यासीन पति के साथ ट्रक में करती थीं सफर
बता दें कि शादी के बाद राबिया भी अपने पति अहमद मीर के साथ ट्रक में सफर करने लगी थीं। जब भी मीर किसी लंबे सफर पर जाते तो राबिया भी उनके साथ जाती थीं। शुरुआत में तो राबिया पति को ट्रक चलाने के दौरान किसी मोड़ या ट्रैफिक में साइड बताने को काम करती थी।
Truck Driver Rabia Yasin कश्मीर की राबिया यासीन कैसे बनीं ट्रक चालक?
पति के साथ ट्रक में सफर के दौरान राबिया यासीन ने ट्रक चलाने की बारीकियां जानने लगी थीं। उसका भी ट्रक चलाने की तरफ रुझान हुआ। पति से ट्रक चलाना सीखने की इच्छा जताई। शुरुआत में भारी-भरकम ट्रक को चलाना राबिया के लिए आसान नहीं था, मगर मजबूत इच्छा शक्ति के चलते ट्रक चलाना सीख गईं।

Rabia Yasin YouTube channel: राबिया यासीन का यूट्यूब चैनल Rabiya Vlogs 786
कश्मीर की पहली महिला ट्रक चालक राबिया यासीन ट्रक चलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। राबिया ने Rabia Vlogs 786 नाम से यूट्यूब चैनल व फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है, जिन पर वह अपने सफर के दौरान के वीडियो शेयर करती हैं।
पति करते आराम पत्नी चलातीं ट्रक
बता दें कि राबिया यासीन अपने पति के ट्रक में राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का सफर कर चुकी हैं। लंबे सफर के दौरान कई बार तो ऐसा होता है कि पति ट्रक चलाते-चलाते थक जाते हैं तो पत्नी राबिया स्टेयरिंग संभाल लेती हैं और पति आराम कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications