NDA Success Story: किसान का बेटा लकी कुमार बना एनडीए टॉपर, अब एयरफोर्स ज्‍वाइन कर उड़ाएगा फाइटर जेट

NDA Success Story Lucky Kumar: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), पुणे में शुक्रवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ 336 कैडेट्स सैन्य अधिकारी बनकर देश को मिले। इनमें कई ऐसे युवा हैं जिनकी संघर्ष भरी यात्रा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इसी कड़ी में सबसे खास नाम रहा किसान पुत्र लकी कुमार का, जिन्होंने B.Sc स्ट्रीम में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

एनडीए के विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में बीटेक में उदयवीर सिंह नेगी (B.Tech: ACC Udayveer Singh Negi), बीएससी कंप्यूटर साइंस में प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह (B.Sc Comp.Sc: BCC Prince Kumar Singh Kushwah), बीएससी में लकी कुमार (B.Sc: Cdt Lucky Kumar) व बीए में श्रीति दक्ष (BA: DCC Shriti Daksh) का नाम शामिल है।

NDA Success Story Lucky Kumar

यह भी पढ़ें- NDA For Girls: पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, एनडीए कैसे Join कर सकती हैं लड़कियां, जाने पूरी प्रक्रिया

एनडीए टॉपर लकी कुमार कौन हैं?

बीएससी स्ट्रीम में टॉप करने वाले एयर कैडेट लकी कुमार एक किसान के बेटे हैं। बोले कि "मेरा सपना हमेशा से विमान उड़ाने का था, और अब मैं भारतीय वायुसेना में शामिल होऊंगा।" न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में लकी कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है। मेरे माता-पिता यहाँ मौजूद थे, और यह उनके लिए बहुत खास रहा होगा। मैंने कंप्यूटर साइंस (केमिस्ट्री ग्रुप) स्ट्रीम में 7.67 सी.जी.पी.ए. के साथ टॉप किया है।

एनडीए पासिंग आउट परेड 2025

बता दें कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) ने आज इतिहास रच दिया। पहली बार, NDA से प्रशिक्षित 17 महिला कैडेट्स की पहली बैच ने सफलतापूर्वक अपनी सैन्य और शैक्षणिक ट्रेनिंग पूरी कर पासिंग आउट परेड (POP) में भाग लिया। यह क्षण 148वें कोर्स (स्प्रिंग टर्म 2025) की समाप्ति का प्रतीक था।

NDA Success Story

इस विशेष अवसर पर कुल 336 कैडेट्स ने NDA से पास आउट किया, जबकि कुल 1,341 कैडेट्स ने खड़गवासला स्थित प्रतिष्ठित खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में भाग लिया। परेड की समीक्षा मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने की।

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: नेगी परिवार की चौथी पीढ़ी बनी सैन्‍य अफसर, अब उदयवीर सिंह ने टॉप किया एनडीए

कैडेट्स ने अनुशासन, सटीकता और सैन्य गरिमा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड का संचालन एडजुटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार तिवारी ने अपने घोड़े 'रिलायंट रॉबिन' पर सवार होकर किया, जबकि परेड की कमान 'जी' स्क्वाड्रन के एकेडमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी ने अत्यंत दक्षता के साथ संभाली।

NDA Success Story

कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी को राष्ट्रपति रजत पदक

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। बटालियन कैडेट एडजुटेंट प्रिंस राज को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, एकेडमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी को राष्ट्रपति रजत पदक और बटालियन कैडेट कैप्टन तेजस भट्ट को राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। 'गोल्फ स्क्वाड्रन' को समग्र उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित चीफ्स ऑफ स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: श्रीति दक्ष कभी नोएडा के पार्क में दौड़ भी नहीं लगा पाई थी, अब आर्ट्स स्‍ट्रीम की टॉपर बनीं

परेड के समापन पर एक भव्य फ्लाईपास्ट का आयोजन हुआ, जिसमें ध्वज ले जाते चेतक हेलिकॉप्टर, सुपर डिमोना मोटराइज्ड ग्लाइडर और तेजस्वी सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल रहे। यह फ्लाईपास्ट कैडेट्स की प्रशिक्षण यात्रा के पूर्ण होने और उनके अगले सैन्य चरण की तैयारी का प्रतीक था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, स्कूलों के विद्यार्थी, आम नागरिक और कैडेट्स के गर्वित परिजन शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+