NDA Success Story: नेगी परिवार की चौथी पीढ़ी बनी सैन्य अफसर, अब उदयवीर सिंह ने टॉप किया एनडीए
NDA Success Story Udayveer Singh Negi: महाराष्ट्र के पुणे स्थित राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी (NDA) में 30 मई (शुक्रवार) को पासिंग आउट परेड 2025 आयोजित हुई, जिसमें 148वें कोर्स के कैडेट्स को डिग्री प्रदान की गई। भारत में पहली बार एनडीए से 17 महिला कैडेट्स का बैच पास हुआ है। इनके साथ 339 पुरुष कैडेट्स को भी स्नातक की डिग्री मिली।
एनडीए से पास आउट ये कैडेट्स जल्द ही भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पुरुष कैडेट्स में उदयवीर सिंह नेगी की सक्सेस स्टोरी देशभक्ति की मिसाल है। परदादा, दादा और पिता के बाद अब नेगी परिवार की चौथी पीढ़ी सेना अधिकारी बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें- NDA For Girls: पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, एनडीए कैसे Join कर सकती हैं लड़कियां, जाने पूरी प्रक्रिया
दरअसल, उदयवीर सिंह नेगी एनडीए में बीटेक कोर्स के टॉपर बने हैं। वह अकैडमी कैडेट कैप्टन और नेवी कैडेट हैं। उनके परिवार के सदस्य देश की कई लड़ाइयों में अद्वितीय साहस दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- NDA Success Story: श्रीति दक्ष कभी नोएडा के पार्क में दौड़ भी नहीं लगा पाई थी, अब आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर बनीं
उदयवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुरुआत में मुझे तीन साल की ट्रेनिंग पूरी कर पाने को लेकर संदेह था। लेकिन जब भी मन डगमगाता, मैं अपने परिवार की विरासत को याद करता और आगे बढ़ता गया। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि ''मुझे अपने परिवार की गौरवशाली सैन्य विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है। उनके दादाजी और पिताजी ने इन्फेंट्री बटालियन 3/3 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली थी।"
Pune, Maharashtra: NDA Cadet Udayveer Singh Negi stood first in the BTech stream.
— IANS (@ians_india) May 29, 2025
He says, "...My advice to all the aspirants in India is that anytime you feel like giving up, try to find the reason and remember why you wanted to join the National Defence Academy and serve the… pic.twitter.com/GIgOfwz6pF
शुक्रवार को वह 1,300 से अधिक कैडेट्स की परेड का नेतृत्व भी कर रहे हैं। इसे उदयवीर अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण मानते हैं। उनके पिता, कर्नल आदित्य नेगी (शौर्य चक्र और सेना मेडल से सम्मानित) ने कहा, "किसी माता-पिता के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।"
"Believe in yourself and go for it. Everything is possible." 💫#Special17 🇮🇳
— Sonal Goel IAS 🇮🇳 (@sonalgoelias) May 30, 2025
Heartfelt congratulations to the 17 incredible female cadets to have graduated from #NDA , scripting history by becoming the first ever batch to do so 👩✈️🇮🇳
We expect nothing less from our Bharat ki… pic.twitter.com/8pnHQdNnCz
एनडीए के अन्य टॉपर्स
श्रीति दक्ष - कला संकाय टॉपर: एनडीए के कला संकाय (आर्ट्स स्ट्रीम) में श्रीति दक्ष ने टॉप किया है। उनके पिता योगेश कुमार दक्ष, विंग कमांडर (रिटायर्ड), वर्तमान में एक निजी एयरलाइन में हेलिकॉप्टर पायलट हैं। खास बात यह है कि श्रीति ने अपने पिता के स्क्वाड्रन 'हंटर' को चुना। श्रीति दक्ष की पूरी सक्सेस स्टोरी यहां क्लिक करके पढ़ें।
प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह - बीएससी (कंप्यूटर साइंस) टॉपर: रिटायर्ड आर्मी नायब सूबेदार के बेटे प्रिंस ने बीएससी (कंप्यूटर साइंस) स्ट्रीम में टॉप किया। उन्होंने कहा, "मैंने JEE, NEET और NDA की परीक्षाएं पास कीं, लेकिन मेरा पहला और आखिरी सपना सिर्फ NDA ही था।"
लकी कुमार - बीएससी टॉपर: बीएससी स्ट्रीम में टॉप करने वाले एयर कैडेट लकी कुमार एक किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा सपना हमेशा से विमान उड़ाने का था और अब मैं भारतीय वायुसेना में शामिल होऊंगा।"
यह भी पढ़ें- NDA For Girls: पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, एनडीए कैसे Join कर सकती हैं लड़कियां, जाने पूरी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications