NDA Success Story: श्रीति दक्ष कभी नोएडा के पार्क में दौड़ भी नहीं लगा पाई थी, अब आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर बनीं
NDA Success Story Shriti Daksh: महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड इस बार कई ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी। भारत को 17 महिला कैडेटों का पहला बैच मिला है। वहीं, पहली बार ऐसा हुआ है कि एक महिला आर्मी कैडेट ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। एनडीए टॉपर श्रीति दक्ष की सक्सेस स्टोरी उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो मुश्किल हालात में हार मान लेते हैं और मेहनत छोड़ देते हैं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में श्रीति दक्ष का कला संकाय (स्नातक) में टॉप करना न केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उन हजारों लड़कियों के लिए भी उम्मीद की किरण है, जो NDA ज्वाइन करके खाकी वर्दी पहनने का सपना देखती हैं।

यह भी पढ़ें- NDA For Girls: पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, एनडीए कैसे Join कर सकती हैं लड़कियां, जाने पूरी प्रक्रिया
एनडीए टॉपर श्रीति दक्ष का इंटरव्यू
एनडीए में पासिंग आउट परेड के बाद मीडिया से बातचीत में श्रीति दक्ष ने कहा, "यह अहसास बहुत ही अभिभूत करने वाला है। इस उपलब्धि का एकमात्र उद्देश्य मेरे जूनियर्स को प्रेरित करना है। सैन्य प्रशिक्षण और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैंने पहले टर्म से ही उस संतुलन को बनाए रखा। मेरी यही लगन मुझे अकादमिक रूप से आगे बढ़ने में मददगार रही।"
श्रीति दक्ष के पिता रिटायर विंंग कमांडर
श्रुति दक्ष पढ़ाई में भी मेधावी रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 97% और 12वीं में 99% अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता योगेश कुमार, विंग कमांडर (रिटायर्ड), वर्तमान में एक प्राइवेट एयरलाइन में हेलिकॉप्टर पायलट हैं। खास बात यह है कि श्रीति ने अपने पिता योगेश कुमार दक्ष के स्क्वाड्रन 'हंटर' को चुना है।
श्रीति दक्ष ने की कड़ी ट्रेनिंग
बेटी की इस कामयाबी पर पिता योगेश कुमार ने मीडिया से कहा, "जब उसने कहा कि वह मेरे स्क्वाड्रन को चुनेगी, तो मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा था। लेकिन मैंने उसे यह भी बताया कि हमारे स्क्वाड्रन की परंपरा और फिजिकल ट्रेनिंग कितनी कड़ी है। उसने हर चुनौती को पार किया और मुझसे भी ज्यादा उपलब्धियां हासिल कीं।"
पिता ने बताया नोएडा पार्क वाला किस्सा
श्रुति के NDA ज्वाइन करने से पहले की तैयारी को याद करते हुए योगेश कुमार ने बताया, "मैं उसे नोएडा के एक पार्क में ले गया और कुछ राउंड दौड़ने को कहा। उस समय उसकी फिटनेस कमजोर थी, लेकिन कुछ ही हफ्तों में उसने खुद को बेहतर बना लिया।"
NDA पासिंंग आउट परेड 2025
एनडीए के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि, गोरखपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन ने कहा, "आज की ये कैडेट्स परिवर्तन, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं। आपने साबित कर दिया कि उत्कृष्टता और सेवा का कोई लिंग नहीं होता। आपकी उपलब्धि हजारों भारतीय लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मैं आपकी दृढ़ता, गरिमा और संकल्प को सलाम करती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications