Priyanka Bhargava: UPSC में 4 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, 5वें प्रयास में काम कर गई ये स्ट्रेटेजी

priyanka bhargava ias: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा कभी हार नहीं मानने वाली मेहनत मागती। इसका ताजा उदाहरण सीकर जिले के गांव कल्‍याणपुरा की प्रियंका भार्गव है। जिसने पांचवें प्रयास में 212वीं रैंक पाई है।

Priyanka Bhargava AIR 212 UPSC CSE 2022: बचपन गांव में बीता। आठवीं तक की पढ़ाई सरकारी स्‍कूल से हुई। आईएएस बनने की ठानी तो असफलता दर असफलता देखी, मगर हार नहीं मानी। मेहनत करना नहीं छोड़ा। नतीजा हम सबके सामने है।

यह सक्‍सेस स्‍टोरी प्रियंका भार्गव की है। प्रियंका भार्गव ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 212वीं रैंक हासिल की है। ये मूल रूप से राजस्‍थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के गांव कल्‍यापुरा की रहने वाली हैं।

Priyanka Bhargava

वन इंडिया से बातचीत में प्रियंका भार्गव के ताऊ सुभाषचंद्र भार्गव ने बताया कि बेटी का यूपीएससी में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। खूब बधाई मिल रही है। प्रियंका के पिता दिलीप कुमार बीएसएफ से हेड कांस्‍टेबल पद से रिटायर हो चुके हैं।

Priyanka Bhargava ias

प्रियंका ने आठवीं तक की पढ़ाई गांव कल्‍याणपुरा के सरकारी स्‍कूल से की। इसके बाद ताऊजी के पास नांगलोई दिल्‍ली आ गई थी। यहां से बीकॉम व एमकॉम किया। पीजी के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

Priyanka Bhargava AIR 212

प्रियंका ने यूपीएससी में पांच बार भाग्‍य आजमाया। दो बार प्री में भी पास नहीं हुई और दो बार मुख्‍य परीक्षा में फेल हो गई। इस बार फाइनल चयन हुआ है। प्रियंका का कहना है कि यूपीएससी कभी हार नहीं मानने वाली जिद से क्रैक होती है।

ias Priyanka Bhargava

लगाचार चार बार फेल होने पर मायूस जरूर हुई थी, मगर हौसला नहीं टूटने दिया। परिवार ने भी खूब सपोर्ट किया। हर बार असफलता से कुछ ना कुछ सीखा और अपनी स्‍ट्रेटेजी बदलती रही। नतीजा यह रहा कि यूपीएससी 2022 में सफलता मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+