Success Story: मजदूर के बेटे ने क्रैक कर डाली RPSC, सरकारी नौकरी पाने में बनाई हैट्रिक
Laborer son Success Story Rajasthan: भंवरलाल कड़ेला की यह सस्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए प्रेरणादायी है, जो एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद उसी में जिंदगी खपा देते हैं।
भंवरलाल मजदूर का बेटा है। सरकारी नौकरी लगने की हैट्रिक बना चुका है। चौथी बार में RAS अफसर बनने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद है इस बार भी मेहनत रंग लाएगी।

यह भी पढ़ें- Success Story: 25 बार फेल होकर पाई सरकारी नौकरी, दिन में वेटर, रात को गार्ड बन ATM में पढ़ाई
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में भंवरलाल कड़ेला ने अपने परिवार के संघर्ष, खुद की कड़ी मेहनत और अफसर बनने का ख्वाब देखने की पूरी कहानी बयां की है।
बता दें कि भंवरलाल राजस्थान के जोधपुर से अगल होकर नया जिला बने फलोदी के गांव खींचन का रहने वाला है। तीन बार सरकारी नौकरी लगने के बाद अब आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारियों में जुटा है।

यह भी पढ़ें- Success Story: पिता ने चाय बेच, मां ने मजदूरी कर बेटे को बनाया SDM, जानें अब मां को क्या बोलते लोग?
भंवरलाल कड़ेला कहता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। पिता भोमाराम व मां गोमती देवी ने हौसला बढ़ाया। पिता पहले नमक की फैक्ट्री में काम करते थे अब गोशाला में पशुओं को चारा डालते हैं।
मजदूर पिता ने बेटे को पढ़ने लिखने का खूब अवसर दिया। नतीजा यह रहा कि बेटा भंवरलाल कड़ेला पहले बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी में सरकारी नौकरी लगा। फिर थर्ड ग्रेड शिक्षक बना। तीसरी बार में द्वितीय श्रेणी का शिक्षक और अब फर्स्ट ग्रेड का आरएएस बनने को प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- Success Story: भेड़ चराने वाले की बेटी चंदा गुर्जर बनी पुलिस अफसर, VDO से तय किया SI तक का सफर
भंवरलाल कड़ेला ने बताया कि वह अभी फलोदी जिले के लोहावट के गांव चैनुपरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में थर्ड ग्रेड शिक्षक पद पर तैनात हैं। शनिवार को फलोदी के धडू के सरकारी स्कूल में आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक के रूप में ज्वाइन करेगा।
भंवरलाल कहता है कि गरीबी तो हर किसी का इम्तिहान लेती है। मेरा भी लिया। माता-पिता ने मेरे लिए मजदूरी करके संघर्ष किया तो मैंने भी मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सफलता मिली। अब बड़ा ख्वाब पूरे करने के लिए मेहनत जारी है।
यह भी पढ़ें- Artika Shukla: टीना डाबी की IAS दोस्त अर्तिका शुक्ला NCR में बनीं कलेक्टर, दोनों की Love Story एक जैसी












Click it and Unblock the Notifications