Anoop Singh: यूपी पूलिस में IPS बेटे ने SI पिता के कंधे पर सजाए सितारे, बॉस बनकर पहुंचे थाने
उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अनूप सिंह लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी के पद पर तैनात हैं। इनके पिता जनार्दन सिंह का अब सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन हुआ है।

IPS Anoop Singh Son Sub Inspector Father Janardan Singh: किसी पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात क्या होगी कि बेटा उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर उनसे भी एक कदम आगे निकल जाए। वो बेटा ही कभी बॉस बनकर आए और कभी पिता के प्रमोशन पर उनके कंधे पर सितारे सजाए तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ऐसी कहानी उत्तर प्रदेश पुलिस में आईपीएस अनूप सिंह व उनके पिता जनार्दन सिंह की है।
Recommended Video


पिता-पुत्र की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल
इस पिता-पुत्र की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में आईपीएस अनूप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन पाने वाले जनार्दन सिंह के कंधे पर सितारे लगाते नजर आ रहे हैं।

आईपीएस अनूप सिंह की वर्तमान पोस्टिंग
आईपीएस अनूप सिंह वर्तमान में यूपी की राजधानी लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। पिता जनार्दन सिंह सीआईडी सीबी में तैनात हैं। पिता जनार्दन सिंह एसआई बनने पर उनके कंधे पर स्टार लगाते की तस्वीर खुद आईपीएस अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रहा है।

आईपीएस अनूप सिंह का सर्विस रिकॉर्ड
- उत्तर प्रदेश कैडर में 2014 बैच के आईपीएस अनूप सिंह विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं।
- आईपीएस अनूप सिंह गाजियाबाद, अलीगढ़ व उन्नाव जिले में एडिशनल एसपी के पद पर रहे हैं।
- अनूप सिंह एसपी श्रावस्ती भी रहे। कानपुर में कमिश्नररेट लागू हुई तो अनूप सिंह डीसीपी ईस्ट बने।
- अनूप सिंह को साल 2018 में एसपी नार्थ लखनऊ पद पर लगाया गया। तब इनके पिता विभूति खंड थाने में दीवान थे।
- विभूति खंड पुलिस थाना लखनऊ के इलाके में है। ऐसे में आईपीएस बेटा अपने सिपाही पुलिसकर्मी के थाने में पहुंचे।
- जब बेटा बॉस बनकर पुलिस थाने में आया तो पिता ने सेवा नियमों के तहत उनको सैल्यूट किया।
आईपीएस अनूप सिंह का परिवार
- IPS अनूप सिंह का बस्ती बस्ती के पिपरा गौतम गांव के रहने वाले हैं।
- अनूप सिंह ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से भूगोल में स्नातकोत्तर किया।
- अनूप सिंह की मां का नाम कंचन, पत्नी का नाम अंशुल है। इनके बेटी यशस्विनी है। छोटी बहन का नाम मधु है।
NGO वाले लड़के को दिल दे बैठी IPS Rachita Jewel












Click it and Unblock the Notifications