UPSC Success Story: तंगहाली भी नहीं तोड़ पाई खूबसूरत Namami Bansal के हौसले, एक जिद ने बना दिया IAS
IAS Namami Bansal Success Story: "हार तब हो जाती है जब मान लिया जाता है और जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।" उत्तराखंड के ऋषिकेश की बेटी नमामि बंसल की सफलता की कहानी कुछ ऐसा ही सच बयां करती है। तमाम मुश्किलें भी ऋषिकेश में बर्तन बेचने वाले की इस बेटी के हौसलों को डिगा नहीं पाई।
सच्ची लगन, कड़ी मेहनत के दम पर नमामि ने ना केवल यूपीएससी परीक्षा क्रैक की बल्कि 17वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया। आइए जानते हैं नमामि बंसल के सघर्ष से लेकर IAS बनने के प्रेरणादायी सफर के बारे में...

नमामि के पिता बेचते हैं बर्तन
ऋषिकेश की रहने वाली नमामि बंसल के पिता रात कुमार बंसल की बर्तन की एक छोटी सी दुकान है। पिता की इस दुकान से केवल घर परिवार को पालने भर की ही कमाई होती पाती थी। नमामि बचपन से ही पढ़ने में तेज थी, 10वीं में 92 प्रतिशत और 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किया।

टॉप किया और हासिल किया गोल्ड मेडल
12वीं में अच्छे नंबर आने की वजह से नमामि का दिल्ली के मशहूर लेडी श्रीरााम कॉलेज में एडमीशन हो गया और यहां पर उन्होंने एकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की। ओपन यूनिवर्सिटी में एमए टॉप किया तब राज्यपाल केके पॉल ने 17 अप्रैल 2017 को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया था।

परिवार की मदद के लिए की नौकरी
ग्रेजुएशन करने के बाद परिवार की आर्थिक मदद हो सके इसके लिए नमामि ने नौकरी शुरू कर दी। नमामि आईएसएस बनने का सपना मन में संजोए हुई थीं। उनके परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वो यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग कर सके और अधिक समय दे सकें।

यूपीएससी की तैयारी के लिए खुद नोट्स बनाए
नमामि ने नौकरी करते हुए आईएएस की तैयारी करने की मन में ठान ली और बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिन रात मेहनत कर नमामि ने अपने खुद के नोट्स तैयार किए और यूपीएसी की परीक्षा की तैयारी में जुट गई।

नमामि बंसल की जिद ने उन्हें बनाया आईएएस
यूपीएससी में तीन बार असफल हुईं लेकिन नमामि का हौसला टूटा नहीं बल्कि इन असफसलताओं ने इनके आईएएस बनने के इरादे को और मजबूत किया और चौथी बार में 2017 की उत्तराखंड UPSC टॉपर नमामि बंसल ने यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल कर वो कमाल कर दिखाया।

नमामि बंसल प्रोफाइल (IAS Namami Bansal Profile)
नमामि बंसल 2017 बैच की आईएस अधिकारी हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वो रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहीं। नमामि को यूपीएससी की पहले चरण में प्रोफेशनल ट्रेनिंग के दौरान अर्थशास्त्र के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। वहीं आईएसएस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नमामिल बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मानित किया था। नमामि बंसल शादीशुदा हैं और एक प्यारे से बेटे की मां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications