IAS Wedding: LBSNAA से शुरू हो गई थी सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की Love Story , शादी के लिए बदला कैडर
IAS Srishti Deshmukh Wedding: मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस जोड़ी सृष्टि जयंत देशमुख व डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा आज शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए दोनों की पूरी प्रेम कहानी।

मध्य प्रदेश कैडर की सबसे खूबसूरत आईएएस जोड़ी सृष्टि जयंत देशमुख व डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा शादी की पहली सालगिरह का जश्न मना रही है।
आईएएस सृष्टि देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर किया है, जिस इस जोड़ी को खूब बधाई मिल रही है।
दरअलस, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वालों मसूरी की खूबसूरत वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA ) में प्रशिक्षण दिया जाता है।
LBSNAA में दोस्ती प्यार में बदली
यूपीएससी 2018 के सफल उम्मीदवारों के साथ कनार्टक से नागार्जुन गौड़ा और मध्य प्रदेश से सृष्टि जयंत देशमुख भी LBSNAA पहुंचे थे। दोनों में सामान्य दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान की कई फोटो में सृष्टि देखमुख व नागार्जुन एक साथ नजर आए।

मणिपुर कैडर से मध्य प्रदेश आए अर्जुन गौड़ा
यूपीएससी टॉपर सृष्टि देशमुख को होम कैडर मध्य प्रदेश मिला जबकि डॉ. नागार्जुन गौड़ा मणिपुर कैडर में भेजे गए। फिर सृष्टि देशमुख से शादी करने के ग्राउंड पर नागार्जुन भी कैडर बदलकर मध्य प्रदेश आ गए। दोनों ने साल 2021 में सगाई और 23 अप्रैल 2022 को विवाह बंधन में बंध गए।
आईएएस सृष्टि देशमुख का जीवन परिचय
मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी कंपनी में इंजीनियर जयंत देशमुख व निजी स्कूल में टीचर सुनिता के घर 28 मार्च 1996 को सृष्टि देशमुख का जन्म हुआ।
इंजीनियरिंग करने के बाद सृष्टि देशमुख ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2018 में अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गईं।

आईएएस डॉ. नागार्जुन गौड़ा का जीवन परिचय
कर्नाटक के एक गांव में नागार्जुन गौड़ा का जन्म 9 मई 1992 को हुआ। साल 2016 में एमबीबीएस से डिग्री पाकर गौड़ा डॉक्टर बने।
डॉक्टर बनने के बाद अर्जुन गौड़ा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। साल 2018 में 418वीं रैंक हासिल गौड़ा भी आईएएस अधिकारी बने।












Click it and Unblock the Notifications