मिलिए देश की सबसे कम उम्र की IAS से, जो सुंदरता में देती है अभिनेत्रियों को मात, कहलाती हैं People’s Officer

IAS Smita Sabharwal Success Story: तेलंगाना की आईएएस स्मिता सभरवाल देश की उन चुनिंदा महिलाओ में शामिल हैं, जिन्हें लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं।तेज तर्रार ऑफिसर स्मिता को कुदरत ने नायाब खूबसूरती से भी नवाजा है और अक्सर वो अपने अंदाज की वजह से भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।

तेलंगाना चुनाव के दौरान उनके बारे में किसी ने लिख दिया था कि वो राज्य छोड़ने पर विचार कर रही हैं, जिसको लेकर बवाल मच गया था लेकिन स्मिता ने एक लंबी सी पोस्ट लिखकर अफवाएं फैलाने वालों की ऐसी क्लास लगाई, जिसे लोग ताउम्र नहीं भूलेंगे।

IAS Smita Sabharwal Success Story i

स्मिता सभरवाल की जर्नी काफी प्रेरणादायक है

आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल की अब तक की जर्नी काफी प्रेरणादायक रही हैं। खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देने वाली स्मिता सभरवाल बचपन से काफी मेधावी थीं।

दार्जिलिंग के एक बंगाली परिवार में हुआ स्मिता का जन्म

स्मिता का जन्म 19 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के एक बंगाली परिवार में हुआ था, उनके पिता कर्नल प्रणब दास सेना अधिकारी थे इसलिए उन्होंने घर में अनुशासन और देशप्रेम को बचपन से ही देखा है। देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा ही उन्हें यूपीएससी की ओर ले गया।

23 साल की उम्र में UPSC क्रैक करके इतिहास रचा

स्मिता 12वीं में आईसीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर थीं,इसके बाद इन्होंने हैदराबाद के सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से वाणिज्य में बीए किया था और इसके बाद इन्होंने 23 साल की उम्र में UPSC यानी कि Union Public Service Commission क्रेक करके सफलता का नया इतिहास लिख दिया था।

स्मिता ने ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की थी

आपको बता दें कि स्मिता ने Union Public Service Commission में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की थी, जिस वक्त उन्होंने ये परीक्षा पास की थी, उस वक्त उनकी उम्र मात्र 23 साल थी,देश की सबसे कम उम्र की IAS बनने के पीछे उनकी दिन-रात की मेहनत थी, वो हर रोज 6 घंटे पढ़ाई किया करती थीं, उनकी लगन और मेहनत ने ही उन्हें सफलता के शीर्ष पर पहुंचाया था।

स्मिता The People's Officer क नाम से भी लोकप्रिय हैं

ये मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं, वह वर्तमान में तेलंगाना सरकार में मुख्यमंत्री की सचिव के रूप में कार्यरत हैं और लोगों के बीच वो The People's Officer क नाम से भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में "अम्माललाना" अभियान शुरू किया था, जिसमे अभूतपूर्व सफलता हासिल की और इसी वजह से उन्हें प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाजा गया है।

आईपीएस अकुन सभरवाल से की है शादी, दो बच्चों की मां हैं स्मिता

इन्होंने आईपीएस अकुन सभरवाल (IPS Akun Sabharwal) से शादी की है, हालांकि ये प्रेम विवाह नहीं था, दरअसल आईएएस स्मिता सभरवाल और आईपीएस अकुन सभरवाल, दोनों के पिता सेना में थे और दोनों की ही रजामंदी से दोनों का रिश्ता तय हुआ था लेकिन खास बात ये है कि दोनों के बीच नजदीकियां मसूरी के LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान बढ़ीं क्योंकि ये दोनों वहां बैचमेट थे। दोनों आज खुशहाल जीवन बीता रहे हैं, दोनों को शादी से दो बच्चे हैं, बेटे का नाम नानक सभरवाल (Nanak Sabharwal) और बेटी का भुविस सभरवाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+