Success Story: इंडियन आर्मी ज्वाइन करके मजदूर वर्दी में पहुंचा घर तो पूरा गांव जमकर नाचा, भर आईं मां की आंखें
Devcharan Kaivart Agniveer Indian Army: पहले पुणे में मजदूरी। अब भारतीय सेना का हिस्सा। नाम है देवचरण कैवर्त। जब मजदूर देवचरण कैवर्त इंडियन आर्मी ज्वाइन करके खाकी वर्दी में पहली बार गांव पहुंचा तो हर कोई खुशी से झूम उठा। देवचरण कैवर्त के स्वागत में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछा दिए। पूरा गांव उसकी खुयियों में शरीक हुआ। हर कोई कोई जमकर नाचा। मजदूर बेटे की कामयाबी देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।
भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर सैनिक भर्ती हुआ देवचरण कैवर्त मूलरूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गांव मल्हार का रहने वाला है। 21 वर्षीय देवचरण कैवर्त ने अपनी मेहतन व लगन से मजदूरी करते-करते इंडियन आर्मी ज्वाइन करने का सपना पूरा किया। छह माह की आर्मी ट्रेनिंग पूरी करके देवचरण कैवर्त खाकी वर्दी व काला चश्मा लगाकर पहली बार घर पहुंचा तो उसका जोरदार स्वागत किया गया।

अग्निवीर सैनिक देवचरण कैवर्त के पहली बार गांव पहुंचने की खुशी में ग्रामीण उनको लेने के लिए बस स्टैण्ड पर ही पहुंच गई। फिर वहां फूल मालाओं से लदी कार में बैठाकर देवचरण की गांव में गाजे-बाजे से उसकी रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह देवचरण व उसके परिजनों का स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में देवचरण के पिता रामनाथ कैवर्त ने बताया कि वे मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। गरीबी के कारण बेटे को पूरा नहीं पढ़ा पाए। बेटे को पढ़ाई बीच में छोड़कर मजदूरी के लिए पुणे जाना पड़ा। वहां जाकर भी बेटा भारतीय सेना में जाने की तैयारी करता रहा और आखिर उसकी मेहनत रंग ले आई। बेटा भारतीय सेना में अग्निवीर बन गया।
अग्निवीर सैनिक के रूप में चयन होने के बाद देवचरण कैवर्त 26 अप्रैल को आर्मी ट्रेनिंग के लिए लखनऊ रवाना हुआ। वहां से छह माह की ट्रेनिंग पूरी करके हाल ही पहली बार अपने गांव मल्हार लौटा तब पातालेश्वर महादेव और मां डिडनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूरा गांव उसकी कामयाबी पर खुशी है।
गांव के अरविंद साहू ने सोशल मीडिया पर देवचरण कैवर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ''हमारे गांव का गौरव अग्निवीर देवचरण कैवर्त अग्निवीर में चयन और 6 माह की ट्रेनिंग के बाद गांव आने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 11 (ढाबहापारा) निवासी रामनाथ कैवर्त के पुत्र देवचरण का अग्निवीर सेना में चयन के पश्चात गांव आगमन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव का बेटा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना में चयन होकर आज समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications