दलाल परिवार के 5 बेटे एक साथ बने लेफ्टिनेंट, इंडियन आर्मी की वर्दी में पहली बार आए तो पूरा गांव जमकर नाचा
Dalal Gotra Jhajjar Haryana: हरियाणा के झज्जर जिले के मांडोठी गांव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह मिट्टी वीरों को जन्म देती है। गांव से जुड़े दलाल गोत्र के पांच युवाओं ने एक साथ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि समूचे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। इनके साथ ही एक अन्य युवा को बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडर पद की जिम्मेदारी मिली है।
इन युवाओं की कामयाबी गांव और गोत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उनका सम्मान कर हौसला बढ़ाया और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जब ये पांचों बेटे वर्दी में पहली गांव आए तो इनका न केवल जोरदार स्वागत किया गया बल्कि ग्रामीण जमकर नाचे भी। इनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ये हैं गौरव के प्रतीक बनने वाले जाबांज बेटे
1. लेफ्टिनेंट साहिल दलाल- गांव जाखौदा
2. लेफ्टिनेंट मयंक दलाल- गांव आसौदा
3. लेफ्टिनेंट सुशील दलाल- गांव डाबोदा कलां
4. लेफ्टिनेंट प्रवर दलाल- गांव रेवाड़ी खेड़ा
5. लेफ्टिनेंट सूर्यकांत दलाल- मूल गांव मांडोठी
6. असिस्टेंट कमांडेंट अमित दलाल (BSF)- मांडोठी गांव
गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह
इन युवाओं के सम्मान में मांडोठी गांव में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां समाज के प्रबुद्धजनों, पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया। युवाओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए हर किसी ने उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
समाज के लिए प्रेरणा हैं ये युवा
इनका सफर न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि युवाओं के लिए एक आदर्श भी प्रस्तुत करता है। जिस तरह इन्होंने कठिन प्रशिक्षण और कठोर मेहनत से यह मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। इन युवा सैनिकों की उपलब्धि मांडोठी ही नहीं, पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्र की सेवा में इनका समर्पण और जज्बा सदैव याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications