सुनसान सड़क, आधी रात का वक्त और उस अकेली लड़की ने इसलिए कहा- 'आई लव मुंबई'

मामला मुंबई की एक सुनसान सड़क का है। रात के करीब 1:30 बजे का वक्त था और एक महिला बस स्टॉप पर उतरी। वक्त आधी रात का वक्त था इसलिए बस स्टॉप भी बिल्कुल सुनसान था।

नई दिल्ली। अखबारों या टीवी चैनलों में हर रोज कोई ना कोई ऐसी खबर जरूर होती है, जिसमें देश के किसी ना किसी कोने में महिलाओं का यौन शोषण, रेप, छेड़छाड़ या दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। ऐसे ज्यादातर मामलों में पीड़ित लड़की को ही दोषी ठहराते हुए, उसके साथ हुई ज्यादती के लिए छोटे कपड़ों, अकेले बाहर निकलने, रात में घूमने या शराब पीने को वजह बता दिया जाता है। लेकिन...देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो ये साबित करता है कि इस तरह की घटनाओं में जो चीज दोषी होती है, वो है केवल मामले में शामिल व्यक्ति का इरादा।

'रात के 1:30 बजे उस बस स्टॉप पर उतरी महिला'

'रात के 1:30 बजे उस बस स्टॉप पर उतरी महिला'

मामला मुंबई की एक सुनसान सड़क का है। रात के करीब 1:30 बजे का वक्त था और एक महिला बस स्टॉप पर उतरी। वक्त आधी रात का वक्त था इसलिए बस स्टॉप भी बिल्कुल सुनसान था। महिला बस से उतरकर स्टॉप पर खड़ी हो गई तो ड्राइवर और कंडक्टर ने उससे पूछ लिया कि क्या आपको कोई लेने आने वाला है। महिला ने जब ना में जवाब दिया तो दोनों समझ गए कि वो वहां किसी ऑटो के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद जो कुछ हुआ वो बेहद चौंकाने वाला और काफी लोगों के लिए एक सीख भी था।

'ड्राइवर और कंडक्टर ने निभाया मानवता का फर्ज'

'ड्राइवर और कंडक्टर ने निभाया मानवता का फर्ज'

महिला की स्थिति समझकर ड्राइवर ने बस को साइड में लगाया और इंजन बंद कर दिया। इसके बाद जब तक उस महिला को ऑटो नहीं मिला गया, बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों वहीं खड़े रहे। महिला जब ऑटो में बैठकर चली गई और दोनों को तसल्ली हो गई, उसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को स्टार्ट किया और वहां से चले गए। जहां तक दोनों के पेशे का सवाल है तो यह उनकी ड्यूटी बिल्कुल नहीं थी, लेकिन अगर मानवता के नाते से देखें तो दोनों ने सही मायनों में अपनी ड्यूटी निभाई।

'इसी वजह से मुझे मुंबई से प्यार है'

बस के वो ड्राइवर और कंडक्टर चाहते तो महिला को उसी बस स्टॉप पर अकेला छोड़कर जा सकते थे। लेकिन...यहां दोनों ने तय किया कि जब तक महिला को कोई सवारी नहीं मिल जाती, दोनों वहीं रुकेंगे और उन दोनों की इस सोच ने ये साबित कर दिया कि दुनिया में अभी भी अच्छाई जिंदा है। उस महिला ने इस पूरे मामले को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। महिला ने ड्राइवर और कंडक्टर की तारीफ करते हुए लिखा है, यही वो कारण है जिसकी वजह से मुझे मुंबई से प्यार है। महिला के ट्वीट को कई लोगों ने रि्टवीट करते हुए बस ड्राइवर और कंडक्टर को असली हीरो बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+