केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 4 साल की बच्ची ने दान किए 14800 रु, बर्थडे गिफ्ट में मिले थे पैसे
नई दिल्ली। केरल में बाढ़ के कारण 400 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। जबकि लाखों लोग अभी भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हजारों करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ हैं। वहीं, केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश-विदेश के कई लोग आगे आए हैं। इसी प्रकार पश्चिम बंगाल की एक चार साल की बच्ची ने अपनी तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद भेजी हैं।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: केंद्र सरकार ने UAE के 700 करोड़ रु की मदद लेने से किया इनकार

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई 4 साल की बच्ची
बाढ़ के प्रकोप के कारण केरल भयावह दौर से गुजर रहा है और ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। पश्चिम बंगाल की एक 4 साल की बच्ची अपराजिता साहा ने भी केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,4800 रु की मदद भेजी है। दरअसल, अपराजिता अपने लिए एक सिंथेसाइजर खरीदना चाहती थी, इसलिए सभी रिश्तेदारों ने उसके जन्मदिन पर कैश दिया था। लेकिन इस बच्ची ने सिंथेसाइज़र न खरीदकर केरल के लोगों की मदद करना जरूरी समझा। ये राशि पश्चिम बंगाल के सीपीआईएम नेता सूर्या मिश्रा और बिमान बोस को दी गई।

अपराजिता ने दान किए 14800 रु
इसके पहले, दुबई की प्रनाथी नाम की 12 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन पर तोहफे में मिला आधा किलो सोने का केक केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दे दिया। ये केक आधे किलो सोने से बना है और इसकी कीमत 19 लाख रुपये है। प्रनाथी ने सोमवार को केरल चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में सोने के इस केक को दान में दिया।

केरल के लोगों की मदद के लिए पूरा देश आया साथ
बता दें कि केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सदी की सबसे भयावह त्रासदी झेल रहे केरल के लोगों को अब जाकर बारिश से राहत मिली है जबकि कई इलाकों में पानी कम होने के बाद जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। केरल के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास लोगों ने किए हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग मदद के लिए आगे आए हैं और इस मुसीबत की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
ये भी पढे़ं: केरल: पीड़ितों के लिए 12 साल की लड़की ने दान दिया 19 लाख का सोने का केक, पिता ने जन्मदिन पर दिया था तोहफा












Click it and Unblock the Notifications