Kerala Floods: केंद्र सरकार ने UAE के 700 करोड़ रु की मदद लेने से किया इनकार
नई दिल्ली। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, भारत सरकार ने केरल में आई बाढ़ के लिए यूएई द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को लेने से मना कर दिया है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई पुष्टि नही की गई है, लेकिन न्यूज एजेंसी के अनुसार भारत सरकार ने केरल रिलीफ फंड के लिए यूएई के 700 करोड़ रुपये के स्वीकार करने के लिए इनकार कर दिया है। बता दें कि यूएई में करीब 30 लाख भारतीय काम करते हैं, जिसमें से 80 फीसदी केरल के रहने वाले हैं।

सू्त्रों के मुताबिक, सरकार ने स्थिति को पार पाने के लिए घरेलू प्रयासों पर पूरी तरह भरोसा करने का ही फिलहाल विचार किया है। यूएई ने केरल में आई भीषण बाढ़ से निपटने के लिए सरकार को 700 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया था।
बता दें कि यूएई सरकार केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए पिछले सप्ताह एक कमेटी का गठन किया था यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने ट्वीट कर लोगों से मदद करने की गुहार भी लगाई थी। केरल में जलप्रलय को देखते हुए शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यूएई और भारतीय समुदाय के लोग एकजुट होकर प्रभावित हुए लोगों को मदद पहुंचाएंगे। हमने इसे शुरू करने के लिए तुरंत एक कमेटी की गठन कर दिया है। सभी से हम आग्रह करते हैं कि इस पहल में सभी लोग अपना योगदान दें।
इससे पहले यूएई की मदद की घोषणा के बाद केरल के सीएम पीनाराई विजयन ने यूएई का शुक्रिया अदा किया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने दु:खद बाढ़ (केरल में) के बाद राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए आगे आए अन्य देशों के प्रस्तावों का शुक्रिया कहा है।












Click it and Unblock the Notifications