Video:पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा ऐसा सवाल तो... जवाब में बोले- शाबाश

नई दिल्लीः राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। तीन दिन के दौरे पर राहुल गांधी अभी गुजरात में हैं। गुजरात में राहुल गांधी कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं वहीं रोड शो भी कर रहे हैं। एक रोड शो के दौरान एक पत्रकार ने राहुल गांधी से सवाल किया। पत्रकार के सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया पर चुटकी ली।

Rahul Gandhi in Gujarat taregts bjp through amit shah son

पत्रकार ने राहुल गांधी से अमित शाह के बेटे की कंपनी के बारे में सवाल पूछा था। सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आप लोगों को डरने के जरुरत नहीं है। आपने बहुत अच्छा सवाल पूछा है। ये बहुत ही खास पत्रकार हैं। आपको मोदी जी से डरने की जरुरत नहीं है।

जब राहुल गांधी ने ये अंदाज देखा तो रिपोर्टर चुप हो गया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि डरो मत, अपना नाम बताओ। रिपोर्टर ने अपना नाम बताया- गौरव पटेल। नाम सुनने के बाद रिपोर्टर से राहुल गांधी ने कहा कि ये गौरव पटेल हैं और ये मोदी जी से नहीं डरते हैं। बहुत अच्छा सवाल पूछा इन्होंने।

ये कहने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बहुत अच्छा सवाल पूछा है। एक बार और पूछिए यही सवाल। राहुल की बात सुनकर रिपोर्टर ने सवाल दोहराया। इसके बाद राहुल गांधी ने पत्रकार को शाबाश कहा।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बदले तेवरों के पीछे है इस एक्ट्रेस का हाथ, हर कदम पर रखती हैं पैनी नजर

राहुल गांधी ने कहा कि मात्र 50000 रुपये के रुपये की कंपनी ने एक साल में 80,00,00,000 रुपये की बन गई। ये रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा कांग्रेस पर काफी हमलावर हो गई है। हालांकि शाह के बेटे वेबसाइट पर क्रिमिनल डिफेमेशन का केस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+