विराट से डरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने मांगी मदद, राम रहीम बोला पहले हनीप्रीत से मिलवाओ
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई हुई है। पहले मैच से भारत की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया। लेकिन आने वाले मैचों में मेहमान टीम को विराट कोहली का डर सता रहा है। विराट की वजह से कई गेंदबाजों की नींद उड़ी हुई है। भले ही विराट कोहली ने पहले मैच खाता न खोला हो लेकिन वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला आग उगलता है।

ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाते हैं
कोई भी ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाता है। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट को आउट करने खास योजना बनाई है। दिमाग से खाली और पेट से भरे हुए कुल्लु भाई ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर विशेष नजर रखें हुए हैं।
नहीं मिला कोई तरीका
कुल्लु भाई ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों का विराट को आउट करने का कोई भी तरीका नहीं मिला। तभी इंटरनेट पर मेहमान टीम ने राम रहीम का वो विडियो देखा, जिसमें वो कह रहे हैं कि विराट को क्रिकेट उन्होंने ही सिखाया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की चाहत
बाबा का ये वीडियो देखकर कई खिलाड़ी चाहते हैं कि वो भी बाबा राम रहीम से क्रिकेट सिखें, लेकिन तभी किसी ने बताया कि बाबा जेल में हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक सदस्य ने पूछा कि बाबा जेल में क्या कर रहे हैं। (होटल के कर्मचारी मेहमानों को बाबा रहीम के कारनामों के बारे में नहीं बताना चाह रहे थे।)

राम रहीम है जेल में
तो जवाब मिला की बाबा जेल में पेड़-पौधो को हरा बनाने में जुटे हैं। मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने जानना चाहा कि बाबा कितने दिनों में जेल से बाहर आएंगे। तो बताया गया कि बाबा को 20 साल के लिए गए हैं।
Recommended Video


बाबा के काम
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ये सुनकर बहुत हैरानी हुई, उन्होंने पूछा कि 20 सालों तक पेड़ों में पानी कौन देता है, तब उन्हें बताया गया कि बाबा अपने काम में पक्के हैं जो करते हैं पूरा दम लगाकर करते हैं विराट को खेल सिखाया तो भी पूरा दम लगाकर।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपील
ये सुनकार मेहमानों को यकीन हो गया की बाबा तो महान हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक साथ हाथ जोड़कर कहा कि कैसे भी करके बाबा राम रहीम जी से मुकालात करवा दीजिए। ये कहकर ऑस्ट्रेलियाई टीम होटल के कर्मचारियों के पैरों में पड़ गए।

कहां हैं हनीप्रीत
बताया जा रहा है कि बाबा राम रहीम को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि पहले उन्हें मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से मिलेगा, लेकिन हनीप्रीत की किसी को भी खबर नहीं हैं। बाबा को बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आपको कोच बनाना चाहती है।

बाबा ने कर दिया था इनकार
बाबा ने जवाब दिया कि उन्हें कई देशों ने संपर्क किया था लेकि उन्होंने मना कर दिया। वो नहीं चाहते थे कि उन्हें विद्याओं को कोई दूसरा देश इस्तेमाल करे।

बाबा ने रखी शर्त
बाबा ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि पहले मेरी शर्त मान लो। अगर हनीप्रीत से मुलाकात करवाई जाएगी तो ही वो ऑस्ट्रेलिया की टीम की मदद करेंगे।

खुश हो गए बाबा
लेकिन बाबा ने साफ की विराट को उन्होंने ही क्रिकेट सिखाया है इसलिए विराट को आउट करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। ये कहकर बाबा हंसने लगे।

बाबा आई हनीप्रीत की याद
ऑस्टेलिया की टीम चाहती है कि बाबा उनकी टीम को भी ऐसी ही क्रिकेट सिखा दें। अगर ऐसा हो जाए तो पूरी दुनिया में हम फिर से नंबर एक बन जाएंगे। बाबा को फिर से हनीप्रीत की याद आ गई। बाबा की बात को सुनकर ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ी हैरान थे।

हनीप्रीत को ढूंढ़ा जाए।
फैसला किया गया है कि हनीप्रीत को ढूंढ़ा जाए। क्रिकेट छोड़ पूरी टीम हनीप्रीत को ढूंढ़ने में लग गए। हनीप्रीत को ढूंढ़ने हुए किसी को बाबा रामदेव की दुकान में मिलने वाला हनी दिखा।

बाबा ने खाया शहद
जेल में आकर बाबा का हनी के दिया गया। बाबा खुश हो गए सारा हनी खाने के बाद बाबा ने कहा कि हनी अच्छा था। बाबा ने फिर से हनीप्रीत को याद किया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहोश हो गई। (यह एक व्यंग्य है, जिसका कहीं से भी सच्चाई का कोई लेना देना नहीं है। )
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications