दीए को देखकर डरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बोले कुलदीप से डर लगता है
नई दिल्लीः डर का क्या है किसी को भी लग सकता है। जैसे नॉर्थ कोरिया से जापान को डर लगता है, बच्चों को पेपरों से डर लगता, भ्रष्ट नेताओं को चुनाव से डर लगता है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कुलदीप यादव से डर लगता है। डर का आलाम ये है कि ऑस्ट्रेलिया वालों को सपने में कुलदीप के घूमती गेंदों को देखते हैं।


कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी
कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 3 बैट्समैन और एक बॉलर (जडेजा) को भी बाहर कर दिया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी की गेंदबाजी से विरोधी टीम के खिलाड़ियों के अलावा खुद की टीम का भी कोई खिलाड़ी आउट हुआ हो।

नासा वालों ने किया संपर्क
भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच पर खास रिपोर्टिंग करने वाले कुल्लु भाई ने बताया कि कुलदीप यादव की उपलब्धि के बाद नासा वालों ने कुलदीप से संपर्क किया है। कुल्लु की माने तो नासा वाले कुलदीप से जाना चाहते हैं कि वो गेंद को किस तरह से घूमाते हैं, ऐसा कैसे हो जाता है कि विरोधियों को पता भी चलता कि गेंद विकेट में चली जाती है।

अमेरिका वाले कर देंगे हमला
कुल्लु ने मुताबिक कुलदीप से ये तकनीक सीखने के बाद अमेरिका वाले एक मिसाइल तैयार करेंगे और फिर नॉर्थ कोरिया पर हमला करेंगे। बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव से सिखने के लिए डोनाल्ड ने मोदी जी को फोन करके कहा कि मोदी भाई आपकी मदद चाहिए। मोदी भी डोनाल्ड ट्रंप के फोन को देखकर बहुत खुश हुए।

मोदी को कर दिया फोन
लेकिन मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा- 'डोनाल्ड भाई रुको मैं कॉल करता हूं, मैं जियो इस्तेमाल करता हूं, मेरी फ्री है।' मोदी ने फिर डोनाल्ड ट्रंप से बात की। बताया जाता है कि ट्रंप ने मोदी से कुलदीप के बारे में पूछा साथ ही राहुल गांधी पर भी चर्चा हुई।

कुलदीप को चाइना गेंदबाज कहा जाता है
लेकिन जब चीन वालों को इसका पता चला तो वो हाथ जोड़ते हुए भारत में आ गए। चाइना वालों का कहना है कि कुलदीप को चाइना गेंदबाज कहा जाता है तो कुलदीप से तकनीक सिखने का पहला हक उनका है। ये बात चल ही रही थी मुलायम सिंह यादव और शरद यादव वहां पहुंच गए।

कुलदीप की हर कोई कर रही है तारीफ
मुलायम सिंह यादव ने घोषणा की कि कुलदीप ने यादवों का मान सम्मान बढ़ाया है। इसलिए अगली बार चुनाव में जनता को उन्हीं की पार्टी को वोट देना चाहिए। हालांकि मुलायम सिंह याद काफी देर तक बोलते रहे लेकिन उनकी सारी बातें समझ में नहीं आई। मुलायम सिंह की भाषा को समझने वाला व्यक्ति आज छुट्टी पर है तो हम आपको सारी बातें नहीं बता सकते।
(यह एक व्यंग्य हैं, इसका सच से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications