पत्रकार गौरी लंकेश की मौत पर लड़की ने अरनब गोस्वामी के चैनल को कहा- भाग जाओ यहां से
नई दिल्लीः वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए। राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कई पत्रकार इकट्ठा हुए और अपना दुख जताया। विरोध प्रदर्शन में कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ जेएनयू के छात्र भी मौजूद थे। हर कोई अपनी बात कह रहा था। कई लोगों ने वहां सरकार को निशाना बनाया।

अपनी बात कहने के लिए जब जेएनयू छात्रा शहला राशिद ने बोलना शुरू किया तो रिपब्लिक टीवी रिपोर्टर ने अपना माइक आगे कर दिया। इस पर शहला भड़क गई। अपने भाषण को बीच में रोकते हुए उन्होंने रिपब्लिक रिपोर्टर को वहां से चले जाने के लिए कह दिया। उनके पास खड़ी एक महिला ने शहला को शांत करने की कोशिश की।
शहला ने रिपब्लिक टीवी रिपोर्टर को गुस्से में कहा- आप लोग पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कवरअप करने की कोशिश कर रहे हो। यहां से चले जाओ। आप लोगों को यहां नहीं होना चाहिए। यहां रिपब्लिक चैनल के प्रतिनिधि नहीं चाहिए। ये लोग भाजपा सांसद के चैनल हैं, जो उनके इशारों पर काम करते हैं। यह एक राजनीतिक हत्या है और जो कोई भी इस हत्या को कवरअप करने की कोशिश करेगी उसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाएगी।
शहला यहीं नहीं रुकी और उन्होंने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications