Mahashivratri Wishes: इन मैसेज के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Mahashivratri Wishes: इन मैसेज के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 28 फरवरी: महाशिवरात्रि का महापर्व मंगलवार यानी 1 मार्च को है। भगवान शिव के भक्त महाशिवरात्रि के महापर्व का सालभर इंतजार करते हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये दिन 01 मार्च को पड़ रहा है। इस बार महाशिवरात्रि पर पंच ग्रहों के योग का महासंयोग और दो महाशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर केदार योग और गुरु आदित्य योग भी बन रहा है।

mahashivratri

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले यानी आज 28 फरवरी को सोम प्रदोष व्रत है। वहीं 02 मार्च को अमावस्या तक विशेष पूजन अनुष्ठान होंगे। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दिन आप अपने करीबियों को मेसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

-शिव की महिमा है अपरम्पार, करते हैं शिव सबका उद्धार, उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे, आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

- शिव की नेत्र ज्योति से नूर मिलता है, हर भक्त के दिल को सुकून मिलता है, जो भी जाता है मेरे भोले के द्वार, मन मांगा वरदान ज़रूर मिलता है, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

- भोले बाबा ने जिस पर भी डाली छाया, रातों रात उसकी किस्मत की पलट गई छाया, वो सब मिला उसे बिन मांगे ही, जो कभी किसी ने नहीं पाया शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

-एक पुष्प एक बेलपत्र, एक लोटा जल की धार, भोला कर दे सबका उद्धार, महाशिवरात्रि की शुभकमनाएं।

- विश पीने का आदि मेरा भोला है,नागों की माला और बाघों का चोला है, भूतों की बस्ती का पीछे टोला है, मस्ती में डुबा डुबा वो मेरा भोला है...हर हर महादेव... जय महाकाल..।

-शिव की भक्ति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुकून मिलता है, जो भी लेता है दिल से भोले का नाम, उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है, जय भोलेनाथ।

-आज है महाशिवरात्रि, करिए भोले भंडारी का जाप, उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

- भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें, ना रहे जीवन में कोई भी दुख, हर ओर फैल जाए सुख ही सुख, महाशिवरात्रि की बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+