2025 में कौन सी जगह बनी सेलिब्रिटीज की फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट, आप भी कर सकते हैं अपने ट्रेवल प्लान में शामिल
Year Ender: फिल्मी दुनिया सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सितारों की ट्रैवल डायरी भी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा में रहती है। 2025 में बॉलीवुड सितारे जिस भी जगह घूमने निकलते, वह लोकेशन कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती। किसी का स्पिरिचुअल रिट्रीट चर्चा में रहा, तो किसी का लग्जरी बीच वेकेशन सुर्खियों में। वहीं कुछ सितारों ने विदेशों के खूबसूरत पहाड़ों और झीलों के बीच क्वालिटी टाइम बिताया।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट ने लोगों को भी इन जगहों पर जाने के लिए प्रेरित किया। एक ओर जहां गोवा और उदयपुर जैसे घरेलू डेस्टिनेशन पहले की तरह चमके, वहीं स्विट्ज़रलैंड और मालदीव जैसे विदेशी स्थान भी स्टार फेवरेट बने रहे। सितारों ने रोमांटिक गेटवे, परिवार संग शांत छुट्टी और स्पिरिचुअल ट्रैवल-तीनों ट्रेंड को इस साल खूब आगे बढ़ाया। इसी के आधार पर हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2025 के टॉप 5 बॉलीवुड-फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट, जिनमें , घूमने की जगहें, औसत खर्च और बेस्ट टाइम टू विजिट की पूरी जानकारी शामिल है।

1. गोवा - बॉलीवुड का ऑल-राउंडर हॉलीडे स्पॉट
2025 में गोवा सेलिब्रिटीज का सबसे ज्यादा विजिट किया गया भारतीय डेस्टिनेशन रहा। कई कलाकारों ने यहां न्यू ईयर, वीकेंड ब्रेक और फैमिली वेकेशन मनाया। प्राइवेट बीच विला, बीच पार्टी और कैफे कल्चर गोवा को हमेशा फिल्मी दुनिया का पसंदीदा विकल्प बनाते हैं।
क्या देखें?
- बागा और कैंडोलिम बीच
- अगुआड़ा फोर्ट
- बटरफ्लाई बीच
- साउथ गोवा के प्राइवेट विला
- मांडोवी रिवर क्रूज़
औसत खर्च (3-4 दिन)
- फ्लाइट: ₹4,000 - ₹10,000 (भारत के प्रमुख शहरों से)
- होटल/विला: ₹2,000 - ₹20,000 प्रति रात
- लोकल खर्च: ₹4,000 - ₹8,000
बेस्ट टाइम
- अक्टूबर-फरवरी
2. उदयपुर - शाही वेकेशन और सेलिब्रिटी फेवरेट फोटोशूट स्पॉट
उदयपुर इस साल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पहले की तरह स्टार चॉइस बना रहा। कई एक्टर्स यहां मिनी हनीमून, रिलैक्स ट्रिप और रॉयल फोटोशूट के लिए पहुंचे। लग्जरी पैलेस होटल्स ने इसे ग्लैमरस लोकेशन बनाए रखा।
क्या देखें?
- सिटी पैलेस
- पिछोला व फतेहसागर झील
- सज्जनगढ़ पैलेस
- पुराने बाज़ार
- लग्जरी लेक-व्यू कैफे
औसत खर्च (2-3 दिन)
- फ्लाइट/ट्रेन: ₹1,000 - ₹6,000 (भारत के प्रमुख शहरों से)
- होटल: ₹3,000 - ₹30,000 प्रति रात
- लेक क्रूज़/टूर: ₹500 - ₹3,000
बेस्ट टाइम
- अक्टूबर-मार्च
3. ऋषिकेश-हरिद्वार - स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन और योग रिट्रीट का बढ़ता क्रेज
2025 में बॉलीवुड में "स्पिरिचुअल ब्रेक" का चलन तेजी से बढ़ा। कई कलाकार ऋषिकेश और हरिद्वार योग, ध्यान, डिटॉक्स रिट्रीट और गंगा घाट की शांति का अनुभव लेने पहुँचे। यह जगह सोशल मीडिया पर "स्पिरिचुअल इंस्टाग्राम रीइल्स" के लिए भी खूब ट्रेंड में रही।
क्या देखें?
- त्रिवेणी घाट की गंगा आरती
- लक्ष्मण झूला
- बीटल्स आश्रम
- योग और वेलनेस सेंटर
- हर की पौड़ी
औसत खर्च (2-3 दिन)
- यात्रा: ₹500 - ₹3,000
- होटल/आश्रम: ₹800 - ₹8,000
- योग/ध्यान पैकेज: ₹1,000 - ₹10,000
बेस्ट टाइम
- सालभर
4. मालदीव - ओवरवॉटर विला और प्राइवेट लग्जरी का हॉटस्पॉट
मालदीव 2025 में भी बॉलीवुड कपल्स का टॉप इंटरनेशनल हनीमून और रिलैक्सेशन डेस्टिनेशन रहा। सेलेब्स ने यहां ब्लू लैगून, प्राइवेट पूल, सनसेट क्रूज़ और स्कूबा डाइविंग जैसी ऐक्टिविटीज का आनंद लिया।
क्या देखें?
- ओवरवॉटर विला
- ग्लास फ्लोर रूम
- डाइविंग और स्नॉर्केलिंग
- प्राइवेट बीच
- द्वीपों के बीच वाटर ट्रांसफर
औसत खर्च (3-4 दिन)
- फ्लाइट: ₹20,000 - ₹40,000
- विला/रिसॉर्ट: ₹18,000 - ₹80,000 प्रति रात
- वाटर ऐक्टिविटी: ₹3,000 - ₹20,000
बेस्ट टाइम
- नवंबर-अप्रैल
5. स्विट्ज़रलैंड - बॉलीवुड का सदाबहार यूरोपीय रोमांस
यूरोपियन वेकेशन की बात हो और स्विट्ज़रलैंड पीछे रह जाए, ऐसा कभी नहीं हुआ। 2025 में भी कई परिवार और स्टार कपल्स यहां समर हॉलिडे मनाने पहुंचे। बर्फीली चोटियां, अल्पाइन झीलें और ट्रेन जर्नी-इन सबने इसे 2025 का सबसे लोकप्रिय यूरोप गेटवे बनाए रखा।
क्या देखें?
- ल्युसेर्न झील
- जंगफ्राऊ और माउंट टिटलिस
- इंटरलेकन
- ज्यूरिख स्ट्रीट मार्केट
- ग्लेशियर ट्रेन रूट
औसत खर्च (5-6 दिन)
- फ्लाइट: ₹45,000 - ₹80,000
- होटल: ₹12,000 - ₹40,000 प्रति रात
- स्थानीय यात्रा: ₹5,000 - ₹15,000
बेस्ट टाइम
- अप्रैल-सितंबर












Click it and Unblock the Notifications