हर रोज लिपस्टिक लगाना है सेहत के लिए खतरनाक, कैंसर होने का बढ़ सकता है खतरा, जानें कैसे
होठों की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना लिपस्टिक लगाने के कई सारे नुकसान भी होते हैं।
Lipstick Side Effects: जब भी लड़कियां घर से बाहर निकलती हैं तो उससे पहले वह अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाने के लिए होठों पर लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। इसे लगाने से ना केवल मेकअप पूरा होता बल्कि ये लुक्स को और भी ज्यादा बेहतर करने में मदद करती है। या यूं कहे लिपस्टिक लगाने से मेकअप पूरा होता है।
लगभग हर रोज सभी लड़कियां लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। क्योंकि इससे उनका कॉन्फीडेंस और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर रोज लिपस्टिक लगाना आपके होठों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपकी स्किन पर गलत असर पड़ता है और होठों की नेचुरल चमक को खत्म करता है।

आप चाहे जो लिपस्टिक लगाते हों उसमें कैमिकल्स होते हैं। जो कि ना सिर्फ होठों के लिए बल्कि आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होती है। कई बार महिलाएं लिपस्टिक लगाकर कुछ खाती हैं या पीतीं तो लिपस्टिक का कुछ हिस्सा अंदर चला जाता है। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लिपस्टिक हर रोज या बार-बार लगाने से आपके होंठो एलर्जी, या फिर सूखापन हो सकता है।
इसके अलावा कुछ डॉक्टर्स ये भी दावा करते हैं कि, लिपस्टिक में मौजूदा हानिकारक कैमिकल्स के कारण आपको कैंसर भी हो सकता है। क्योंकि इसे लगाने से कुछ तत्व हमारे शरीर में चले जाते हैं और ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि लिपस्टिक से और किस तरह के शरीर को नुकसान हो सकते हैं।
1. दिमाग के लिए बेहद नुकसानदायक
2. स्किन पर हो जाती है एलर्जी
3. कैमिकल से फटते हैं होंठ
4. बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
5. स्किन के पोर्स हो जाते हैं बंद
लिपस्टिक के नुकसान से कैसे करें बचाव?
जब भी लिपस्टिक लगाए तो सबसे पहले उस प्रोडक्ट की एक्सपाइरी डेट चेक करें। अगर वह लिपस्टिक सही हो तो उसे लगाने से पहले होठों पर बाम लगाएं। इससे स्किन पर होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। कोशिश करें कि हर रोज लगाने के बजाय किसी अवसर पर ही इसका इस्तेमाल करें। जब भी रात को सोने जाएं तो उससे पहले लिपस्टिक को छुटाकर ही सोएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications