क्या होता है Friendship Marriage? युवाओं में तेजी से हो रहा पॉपुलर, बिना प्यार किए बनाए लाइफ पार्टनर
What Is Friendship Marriage: पहले के जमाने में प्यार की परिभाषा कुछ और होती थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है दुनियाभर में रिलेशनशिप भी अब कई तरह के हो चुके हैं। जैसे ही जापान में इन दिनों फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड चल रहा है। ये एक नई तरह की शादी है जिसमें कपल साथ तो हैं लेकिन तब भी एक दूसरे के साथ नहीं है।
आज के जमाने में लोग शादी और बच्चे जैसी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। इसके लिए लोग शादी को ही एक कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर बना लेते हैं। जिन लोगों को शादी करने में दिलचस्पी नहीं है और समाज के डर से ऐसा फैसला लेते हैं वही लोग फ्रेंडशिप मैरिज को अपना विकल्प बना रहे है। आइए जानते हैं कि आखिर ये है क्या और क्यों इतना ट्रेंड कर रहा है।

क्या है फ्रेंडशिप मैरिज?
फ्रेंडशिप मैरिज में पूरे पारंपरिक तरीके से शादी करते हैं और कानूनी पति-पत्नी के रूप में साथ रहते हैं। लेकिन इसमें रिलेशनशिप जैसा कुछ भी नहीं होता। ना तो कपल के बीच रोमांस होता है और ना ही दोनों की कुछ खास बॉन्डिंग होती है। इस मैरिज में कपल साथ में रहें या अलग-अलग ये उनकी मर्जी है। साथ ही वह अगर बच्चा प्लान करना चाहते हैं तो आर्टिफिशियल तरीके से पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं शादीशुदा होने के बावजूद भी वह किसी और के साथ भी संबंध बना सकते हैं और इसके लिए उनका पार्टनर रोक नहीं सकता। या फिर दोनों आपसी सहमति से भी किसी दूसरे से संबंध बना सकते हैं। ये शादी एक तरह से दो रूममेट की तरह है।
कौन लोग कर रहे फ्रेंडशिप मैरिज?
जो लोग 30 से ज्यादा की उम्र के हैं वही फ्रेंडशिप मैरिज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर जापान के लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा सिंगापुर में भी फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड चल रहा है। ये वही लोग कर रहे हैं जो कि ट्रेडिशनल मैरिज से बचना चाहते हैं। वह शादी करने से पहले ही अपने जीवन से जुड़ी सारी बातें शेयर करते हैं ताकि आगे जाकर कोई दिक्कत ना हो।












Click it and Unblock the Notifications