क्या होता है 'नकली' पनीर? क्या है गौरी खान के Fake Paneer खिलाने का सच? ऐसे खुलेगा राज
What Is Fake Paneer: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि किंग खान की पत्नी मुंबई में अपने रेस्तरां 'टोरी' में लोगों को 'नकली' पनीर सर्व कर रही हैं।
गौरी खान के रेस्तरां में 'नकली' पनीर परोसा जा रहा है
एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने दावा किया है कि गौरी खान के इस रेस्तरां में 'नकली' पनीर परोसा जा रहा है। सार्थक सचदेवा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो पनीर को टेस्ट करते नजर आ रहे हैं।

यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने किया ऐसा दावा
इस वीडियो को शेयर करते हुए सार्थक ने कैप्शन में लिखा है- फेक पनीर। वहीं गौरी खान की टीम ने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दे दी है। गौरी खान के रेस्तरां 'टोरी' की टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीम की तरफ से कहा गया है- आयोडीन परीक्षण स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है, पनीर की प्रमाणिकता को नहीं। इस डिश में सोया आधारित सामग्री होती है और इसलिए ये रिएक्शन आना नॉर्मल है।
पनीर के बारे में जानना चाहते हैं लोग
इस खबर के बाद से लोग असली और नकली पनीर के बारे में उत्सुक नजर आ रहे हैं। लोग गूगल पर नकली पनीर क्या होता है, इससे शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकता है, कैसे असली और नकली पनीर में अंतर को समझे जैसे सवालों के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए आपको इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।
क्या होता है 'नकली' पनीर?
फेक पनीर या नकली पनीर, जिसे एनालॉग पनीर या सिंथेटिक पनीर भी कहा जाता है, असली पनीर की जगह इस्तेमाल होने वाला एक गैर-डेयरी विकल्प है। ये आमतौर पर दूध की जगह वनस्पति फैट, स्टार्च और अन्य मिलावटों से बनाया जाता है। ये दिखने में असली पनीर जैसा होता है, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
कैसे करें नकली पनीर का टेस्ट
-सबसे पहले पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे गैस की धीमी आंच पर रख दें। अगर पनीर जलते ही केरोसिन या प्लास्टिक जैसी गंध छोड़ने लगे, तो ये नकली है। वहीं, असली पनीर जलने पर कोई खास गंध नहीं छोड़ता और धीरे-धीरे भूरा हो जाता है।
-असली और नकली पनीर की पहचान उसके टेक्सचर से भी की जा सकती है। असली पनीर में नेचुरल रूप से स्मूद और हल्का दानेदार टेक्सचर होता है, जबकि नकली पनीर का टेक्सचर बहुत ज्यादा चिकना या बहुत ज्यादा सख्त हो सकता है।
-एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें पनीर का एक टुकड़ा डालें। अगर पनीर पानी में पूरी तरह घुलने लगे या उसमें सफेद झाग निकलने लगे, तो समझ जाएं कि ये नकली है। असली पनीर पानी में बिना घुले और बिना किसी झाग के तैरता रहेगा।
नकली पनीर खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पेट दर्द, गैस, उल्टी और लूज मोशन। इसके अलावा नकली पनीर में मौजूद रसायन किडनी और लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में ये कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।
नकली पनीर से सेहत को होता है ऐसा नुकसान
पाचन संबंधी समस्याएं
नकली पनीर में स्टार्च, पानी और रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट में जलन, गैस, कब्ज और लूज मोशन का कारण बन सकते हैं।
इंफेक्शन
अगर पनीर को गंदे पानी या वातावरण में बनाया जाता है, तो उसमें कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो बुखार, तेज पेट दर्द और चक्कर का कारण बन सकते हैं। पेट भी इंफेक्शन भी हो सकता है।
एलर्जी
डिटर्जेंट और सिंथेटिक रसायनों से बने पनीर से स्किन इंफेक्शन, खुजली, सांस लेने में दिक्कत और होठ, जीभ और गले में सूजन हो सकती है।
किडनी और लीवर को नुकसान
यूरिया और सिंथेटिक दूध से बने पनीर से किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications