Vladimir Putin Fitness: 73 की उम्र में भी फिटनेस आइकन क्यों हैं पुतिन? कैसी है उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन

Vladimir Putin Fitness: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में शामिल पुतिन को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह 73 वर्ष के हैं। उनकी फिटनेस, सक्रिय लाइफस्टाइल और ऊर्जा आज भी युवाओं जैसी है। यही वजह है कि उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन हमेशा चर्चा में रहती है।

पुतिन की डाइट और लाइफस्टाइल के बारे में सबसे विस्तृत जानकारी 2014 में ब्रिटिश पत्रकार बेन जुडाह ने साझा की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार ने तीन साल तक इंटरव्यू और शोध के बाद पुतिन के भोजन से लेकर वर्कआउट तक सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को जुटाया। आइए जानते हैं क्या है रुसी राष्ट्रपति के फिटनेस का राज...

vladimir-putin-visit-india-know-putin-fitness

देर से उठते हैं पुतिन, दोपहर के आसपास लेते हैं नाश्ता

बेन जुडाह के अनुसार, पुतिन सुबह देर से उठते हैं और पहला मील दोपहर के आसपास लेते हैं। उनका नाश्ता साधारण नहीं होता-इसमें शामिल होते हैं बटेर के अंडे, जिन्हें बेहद पौष्टिक माना जाता है। मुर्गी के अंडों की तुलना में बटेर के अंडों में ज्यादा विटामिन B12, ज्यादा आयरन,और बेहतर पोषण मिलता है। बटेर के अंडे पुतिन की फिटनेस के प्रमुख रहस्यों में से एक माने जाते हैं।

बटेर के अंडे में क्या होता है? पोषण का पूरा खजाना

यूएसडीए डेटा के अनुसार, बटेर (Quail) के अंडे में ये प्रमुख पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसमें प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन,फोलिक एसिड (Folate,राइबोफ्लेविन, विटामिन A, फॉस्फोरस, सेलेनियम और कोलीन प्रचुर मात्रा में होती है। ये वे पोषक तत्व हैं, जिनकी कमी भारतीयों में भी काफी पाई जाती है।

ठंड के मौसम में बटेर का अंडा क्यों होता है बेहद फायदेमंद?

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट बताती है कि बटेर का अंडा एलर्जी से बचाता है और सेल डैमेज कम करता है। इतना ही नहीं इसके अलावा यह छींक, सर्दी, नाक बहना और सीने में जकड़न में राहत देता है यही वजह है कि इसे ठंड के मौसम में सुपरफूड माना जाता है। 100 ग्राम बटेर के अंडे में 66% दैनिक जरूरत का विटामिन B12 होता है,जबकि 100 ग्राम मुर्गी के अंडे में केवल 43% B12 मिलता है। यानी पुतिन का बटेर के अंडे वाला नाश्ता उनकी शक्ति और ऊर्जा का बड़ा स्रोत है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के नाश्ते में बटेर के अंडों का ऑमलेट या दलिया (पॉरिज) ताज़ा फ्रूट जूस और अंत में कॉफी लेते हैं। खास बात यह है कि पुतिन शराब बिल्कुल नहीं पीते। उनकी पसंदीदा डेज़र्ट पिस्ता आइसक्रीम है, हालांकि विदेशी दौरे पर उन्हें डेयरी उत्पाद नहीं परोसे जाते।

वर्कआउट: पुतिन की फिटनेस का आधार

पुतिन फिटनेस को लेकर हमेशा बेहद अनुशासित रहे हैं। नाश्ते के बाद वह नियमित रूप से कसरत करते हैं, जिनमें पुतिन रोजाना कई किलोमीटर तैरते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विमिंग से उन्हें मानसिक एकाग्रता भी मिलती है।

ताकत बढ़ाने के लिए वे वेट ट्रेनिंग करते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियाँ मजबूत रहती हैं। यानी उम्र चाहे कितनी भी हो, पुतिन अपनी रूटीन में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखते हैं। माना जाता है कि पुतिन आज भी अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर कम से कम यही अनुशासन बनाए हुए हैं। उनकी ऊर्जा, बॉडी लैंग्वेज और चुस्ती देखकर यह आसानी से समझा जा सकता है कि वह अभी भी सख्त फिटनेस रेजिमेन का पालन करते हैं।

(Note: यह सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। वनइंडिया हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+