Valentine’s Day 2024: इस वैलेंटाइन पार्टनर को देना चाहते हैं गुलाब, जानें किस रंग का क्या होता है मतलब?
Valentine's Day 2024: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने वैलेंटाइन डे 14 तारीख को मनाया जाता है। लेकिन इससे पहले 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। जिसमें रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे जैसे दिन मनाए जाते हैं। इन दिनों कपल्स गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। खासतौर से जो लोग अपने क्रश को प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए वैलेंटाइन वीक उनके लिए दिल की बात कहने का बेस्ट मौका है।
कुछ लोग अपने प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करते हैं तो वहीं कुछ गुलाब देकर अपने प्यार को व्यक्त करते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लोग लाल गुलाब ही देना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग येलो, व्हाइट, पिंक रंग के गुलाब देकर वैलेंटाइन डे विश करते हैं। लेकिन हर गुलाब का अलग-अलग मतलब होता जो कि बहुत कम लोग जानते हैं।

लाल गुलाब
लोग लाल गुलाब देकर अपने प्रेमी को प्यार व्यक्त करते हैं। क्योंकि लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि केवल रोज डे पर नहीं पूरे वैलेंटाइन वीक में लाल गुलाब ज्यादातर बिकता है।
पिंक गुलाब
पिंक रंग का गुलाब देने का मतलब खुशी का प्रतीक होता है। यह ना केवल प्रेमी को बल्कि आप अपने भाई-बहन और दोस्तों को भी दे सकते हैं।
सफेद गुलाब
कपल्स अगर अपने प्यार का इजहार करते हैं तो सफेद गुलाब देना पसंद नहीं करते। लेकिन इसका मतलब शांति का प्रतीक होता है। अगर आप किसी से दोबारा दोस्ती या रिश्ता शुरू करना चाहते हैं तो ये फूल दे सकते हैं।
पीला गुलाब
पीला गुलाब ज्यादातर दोस्ती को दर्शाता है। अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो ये फूल दे सकते हैं। यह वैसे रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करने के लिए भी दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications